Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » घर पर ऐसे बनाएं ढाबे जैसी दाल फ्राई, यहां जानें इसे बनाने की आसान विधि
    जीवन शैली

    घर पर ऐसे बनाएं ढाबे जैसी दाल फ्राई, यहां जानें इसे बनाने की आसान विधि

    By Tv 36 HindustanFebruary 20, 2024Updated:February 20, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : पूरे विश्व में भारत एक ऐसा देश है, जहां अलग-अलग प्रकार के खाने के सामान मिलते हैं। यहां हर राज्य-हर शहर का खाना अलग होता है। खासतौर पर अगर बात करें दाल चावल की, तो ये ऐसा पकवान है, जिसे लोग लंच में सबसे ज्यादा खाना पसंद करते हैं।

    उत्तर भारत में तो दाल फ्राई एक बेहद ही पसंदीदा चीज मानी जाती है। किसी भी मौसम में अगर खाने में गरमागर्म दाल मिल जाए और उसके साथ चावल मिल जाएं, तो किसी और चीज की तो कमी लगेगी ही नहीं। ऐसे में आज हम आपको घर पर ढाबा स्टाइल में दाल बनाना सिखाएंगे।

    दरअसल, ढाबे पर मिलने वाली फ्राई दाल हर किसी को पसंद आती है। ऐसे में हमारी रेसिपी की मदद से आप भी घर पर ये स्वादिष्ट दाल बनाकर अपने घरवालों को परोस सकती हैं। दाल फ्राई करने के लिए आप अपनी या अपने परिवार की पसंदीदा दाल ले सकती हैं। हम आपको इस लेख में चने की दाल फ्राई करना बताएंगे।

    दाल फ्राई बनाने का सामान

    चने की दाल – 150 ग्राम
    टमाटर – 2
    प्याज – 1
    देसी घी – 2 बड़े चम्मच
    अदरक
    हरी मिर्च- 2

    मसाले

    धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
    नमक – स्वादानुसार
    तेज पत्ता
    लाल मिर्च
    गरम मसाला – 1/2 छोटा चम्मच
    हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच
    हींग – 1/8 छोटी चम्मच
    जीरा – 1/2 छोटा चम्मच

    विधि

    दाल फ्राई बनाने के लिए सबसे पहले चार से पांच घंटे के लिए दाल को भिगो कर रख दें। अच्छी तरह से इसे भिगोने के बाद कुकर में दो कप पानी, हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर इसको गैस पर चढ़ा दें। पहली सीटी आने के बाद गैस मीडियम कर दें और फिर 4 सीटी और लगने दें। जब ये पक जाए तो दाल को गैस से उतार कर निकाल लें।

    जब तक दाल ठंडी हो रही है, इसे फ्राई करने के लिए मसाला तैयार करें। इसका मसाला तैयार करने के लिए कढ़ाई में दो चम्मच घी डालकर गर्म करें। घी जब गर्म हो जाए तो उसमें तेज पत्ता डालकर भूनें। इसके बाद इस कढ़ाई में बारीक कटी हुई प्याज, हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर सुनहरा होने तक सही से भूनें। मसाला भुन जाने के बाद इसमें कटे हुए टमाटर डालें।

    इसके बाद कढ़ाई में गरम मसाला, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर सही से पकाएं। जब टमाटर गलकर मसालों में मिक्स हो जाए तो इस कढ़ाई में पकी हुई चने की दाल डाल दें।

    घर पर ऐसे बनाएं ढाबे जैसी दाल फ्राई –
    इसके बाद सबसे आखिर में एक पैन में घी गर्म करें। गर्म घी में लाल मिर्च, हींग और जीरा डालकर भूनें। बस दाल फ्राई तैयार है। इसे चावल या रोटी के साथ परोसें।

    Post Views: 0

    Big news Hindi khabar Hindi news hindinews india New Delhi Today latest news Today news घर पर ऐसे बनाएं ढाबे जैसी दाल फ्राई नई दिल्ली
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleब्रश करते समय कही आप भी तो नहीं करते हैं ये गलत‍ियां, मुंह से दुर्गंध आने की मेन वजह, पढ़े काम की जानकारी..
    Next Article क्राइम पेट्रोल छोड़ने के बाद एक तरह की भूमिकाएं हुईं ऑफर’, अनूप सोनी का छलका दर्द
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…

    February 18, 2026

    हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…

    February 18, 2026

    प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर करता था शारीरिक शोषण, शर्मसार हुआ ये शहर…

    February 18, 2026

    मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…
    • हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…
    • प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर करता था शारीरिक शोषण, शर्मसार हुआ ये शहर…
    • मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…
    • अब पहले बैटिंग करेगी भारत, प्लेइंग इलेवन में हुआ बड़ा बदलाव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?