Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मौसम में हो रहा है बदलाव, कहीं पड़ न जाएं बीमार? विशेषज्ञों ने बताए स्वस्थ रहने के तरीके
    जीवन शैली

    मौसम में हो रहा है बदलाव, कहीं पड़ न जाएं बीमार? विशेषज्ञों ने बताए स्वस्थ रहने के तरीके

    By Tv 36 HindustanFebruary 22, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : देशभर में सर्दियों का मौसम अब खत्म होने की स्थिति में है, वसंत ऋतु की शुरुआत हो चुकी है। मौसम में इन दिनों तेजी से बदलाव देखा जा रहा है। उतार-चढ़ाव वाला तापमान श्वसन वायरस को पनपने के लिए आदर्श वातावरण प्रदान करता है। यही कारण है कि इन दिनों लोगों में सर्दी, खांसी, अस्थमा, वायरल संक्रमण के मामले बढ़ जाते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मौसम में होने वाले बदलाव और इससे संबंधित समस्याओं के जोखिमों को कम करने के लिए स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन करते रहना जरूरी है।

    मौसम में बदलाव के साथ, अपने आहार और लाइफस्टाल में भी कुछ परिर्तन करके आप बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। मौसमी खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करना लाभकारी है, ये आपकी प्रतिरक्षा को बढ़ावा देकर बीमारियों से सुरक्षित रखने में सहायक हो सकता है। आइए जानते हैं कि स्वस्थ रखने के लिए इन दिनों आहार में किन चीजों को शामिल किया जाना चाहिए?

    मौसम में बदलाव से बीमारियों का खतरा

    सुहावने मौसम में इन दिनों आपको स्ट्रीट फूड खाने की इच्छा अधिक हो सकती है पर स्वस्थ रहना तो इन इच्छाओं में सुधार करना जरूरी है। मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए आपको हरी सब्जियों, मौसमी फलों के सेवन के साथ शरीर को अच्छी तरह से हाइड्रेट रखना, आहार में औषधीय गुणों से भरपूर मसालों को शामिल करना जरूरी है। कुछ सामान्य से बदलाव आपको स्वस्थ रखने में सहायक हो सकते हैं।

    खट्टे मौसमी फलों का सेवन

    आहार में खट्टे मौसमी फलों को शामिल करना शरीर के लिए विटामिन-सी की आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक है। इन फलों के खाने से आप मौसम में होने वाले परिवर्तन के दौरान भी स्वस्थ और रोग मुक्त रह सकते हैं। संतरे, नींबू और अंगूर हमारे लिए विटामिन-सी की आवश्यकताओं की पूर्ति करती है और शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में सहायक है। इनका सेवन शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करता है।

    पत्तेदार सब्जियां और साग

    विटामिन्स, खनिजों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर पालक, केल और स्विस चार्ड जैसी पत्तेदार साग, हरी सब्जियों को आहार में शामिल करना प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मददगार है। एक अध्ययन में शोधकर्ताओं की टीम ने बताया कि हरी पत्तेदार सब्जियां डाइटरी नाइट्रेट से भरपूर होती हैं, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों वाला एक कार्बनिक यौगिक है और प्रतिरक्षा प्रणाली को विनियमित करने में मदद करता है। पत्तेदार साग-सब्जियों के सेवन से शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति की जा सकती है।

    हाइड्रेशन का ध्यान रखना जरूरी

    आहार में पत्तेदार सब्जियां और साग के साथ खट्टे फलों को शामिल करने के साथ शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हाइड्रेशन का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है। शरीर में पानी की भरपूर मात्रा सुनिश्चित करके आप प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ और मजबूत बनाए रख सकते हैं। डिहाइड्रेशन यानी कि शरीर में पानी की कमी होने के कारण आपकी इम्युनिटी सिस्टम को गंभीर क्षति होने का खतरा हो सकता है।

    Post Views: 0

    Big news CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india New Delhi Today news नई दिल्ली मौसम में हो रहा है बदलाव
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछोटी-छोटी चीजों से घर बने न्यारा, सजावट के इन सामानों का करें उपयोग
    Next Article त्वचा पर करना है हल्दी का इस्तेमाल तो जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो जाएगी मुश्किल
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जन्म प्रमाण पत्र अब ऐसे बनवाएं जानिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन का आसान तरीका…

    August 3, 2026

    गोमूत्र पर वैज्ञानिक बोले तो दुनिया में उड़ेगा मजाक शरद पवार गुट के नेता ने किया इनका समर्थन…

    August 3, 2026

    दिनभर की थकान से बचने के लिए सुबह डाइट में शामिल करें ये फूड्स, पूरे दिन रहेंगे तरोताजा…

    August 3, 2026

    ताजमहल पहुंची कांवड़ यात्रा ये चीज चढ़ाने से पुलिस ने रोका, जलाभिषेक की मांग पर हिंदू महासभा ने किया प्रदर्शन…

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जन्म प्रमाण पत्र अब ऐसे बनवाएं जानिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन का आसान तरीका…
    • गोमूत्र पर वैज्ञानिक बोले तो दुनिया में उड़ेगा मजाक शरद पवार गुट के नेता ने किया इनका समर्थन…
    • दिनभर की थकान से बचने के लिए सुबह डाइट में शामिल करें ये फूड्स, पूरे दिन रहेंगे तरोताजा…
    • ताजमहल पहुंची कांवड़ यात्रा ये चीज चढ़ाने से पुलिस ने रोका, जलाभिषेक की मांग पर हिंदू महासभा ने किया प्रदर्शन…
    • भूत-प्रेत, दैत्य और दिव्य योद्धा जानिए भगवान शिव के ये 4 सबसे शक्तिशाली गण, जिनके सामने कांप उठती थीं दुष्ट शक्तियां…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?