मध्य प्रदेश:- मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे की भव्य शादी राजस्थान के पुष्कर से हो रही है. सीएम यादव के बेटे वैभव यादव की शादी 23 और 24 फरवरी को पुष्कर में आयोजित की गई है. जिसको लेकर पुष्कर के बाहरी क्षेत्र में दो बड़ी होटल को बुक किया गया है. बारातियों के ठहरने के लिए पुष्कर के सहदेव बाग पर कमरे बुक किए गए हैं. तो वही पुष्कर रिसोर्ट में शादी समारोह की तमाम रस्में अदा की जाएंगी. शादी समारोह में एमपी के सीएम डॉक्टर मोहन यादव के परिवार और अतिथि शामिल होंगे. जानकारी के अनुसार राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत सहित देश की राजनीति के बड़े दिग्गज इस शादी समारोह में शामिल होंगे. इस अनोखी शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आयी हैं.
दूल्हा वैभव अपनी दुल्हनिया शालिनी के साथ राजस्थान में प्रसिद्ध डेजर्ट मोटर साइकिल पर बैठकर रिसोर्ट पहुंचे. रात्रि को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्टेज पर शादी की कई रस्मे अदा की. गौरतलब है कि 23 फरवरी को शादी से जुड़े चाक-भात, हल्दी की रस्म अदा की गई. 24 जनवरी को पाणिग्रहण संस्कार और रिसेप्शन होगा. इसके बाद मध्यप्रदेश में भी रिसेप्शन आयोजित होगा.



