नई दिल्ली:- आम आदमी पार्टी ने नई दिल्ली से सोमनाथ भारती को, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा, पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार और दक्षिणी दिल्ली से सहीराम को उम्मीदवार बनाया है।
बता दें कि ‘INDIA’ ब्लॉक के बैनर तले AAP 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी तो कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार, नई दिल्ली से सोमनाथ भारती, दक्षिणी दिल्ली से सहीराम पहलवान और पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा चुनाव लड़ेंगे: गोपाल राय
हरियाणा में सुशील गुप्ता कुरूक्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे: गोपाल राय
आप नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
