हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर गंभीर संकट के आसार, पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर मैंने प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को बता दिया है।
उन्होंने आगे कहा कि कभी-कभी कठोर निर्णय लेने पड़ते हैं और वर्तमान हालात को देखते हुए मैं इस सरकार में नहीं रह सकता हूं।
