Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » UPSC टीचर विकास दिव्‍यकीर्ति ने कहा- बच्‍चों को डॉक्‍टर आईएएस नहीं ये बनाएं मां-बाप, सफलता खुद चलकर आएगी….
    News

    UPSC टीचर विकास दिव्‍यकीर्ति ने कहा- बच्‍चों को डॉक्‍टर आईएएस नहीं ये बनाएं मां-बाप, सफलता खुद चलकर आएगी….

    By Tv 36 HindustanMarch 1, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- हर मां-बाप चाहते हैं कि उनका बच्‍चा अपनी जिंदगी और करियर में सफल बने और इसकी शुरुआत मां-बाप भी अपने बच्‍चे के पैदा होने के बाद से ही शुरू कर देते हैं। उसका अच्‍छे स्‍कूल में एडमिशन करवाते हैं, उसके लिए ट्यूशन लगवाते हैं और उसकी हर जरूरत हो पूरा करने की कोशिश करते हैं। पैरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्‍चा एमबीबीएस करे या इंजीनियर बने।

    मां-बाप की इस अपेक्षा को लेकर यूपीएससी टीचर विकास दिव्‍यकीर्ति का कहना है कि अगर आपका बच्‍चा पढ़ाई में कुछ अच्‍छा कर लेता है, तो यह अच्‍छी बात है लेकिन अगर वो आपकी मर्जी के हिसाब से अपने करियर में कुछ नहीं बन पाया या कुछ हासिल नहीं कर पाया, तो इसमें बुरी बात नहीं है। विकास दिव्‍यकीर्ति का कहना है कि आपके लिए यह ज्‍यादा बड़ी बात है कि आपका बेटा या बेटी एक कायदे का इंसान बनेगा या नहीं। उनके इस कथन का मतलब है कि मां-बाप को अपने बच्‍चे को एक सफल इंसान बनाने से ज्‍यादा ध्‍यान उसे एक अच्‍छा इंसान बनाने पर देना चाहिए। जानिए कि किस तरह आप अपने बच्‍चे को एक अच्‍छा इंसान बना सकते हैं।

    एक्‍सपर्ट की सलाह

    ग्रेजुएट स्कूल ऑफ एजुकेशन के हार्वर्ड मनोवैज्ञानिक रिचर्ड वीसबर्ड ने कुछ ऐसे तरीके बताए हैं जिनकी मदद से आप अपने बच्‍चे को एक अच्‍छा इंसान बनाने के साथ-साथ उसे दयालु और दूसरों के साथ सहानुभूति रखने वाला भी बना सकते हैं। पैरेंट्स को दूसरों से पहले अपने बच्‍चों की खुशी पर ध्‍यान देना चाहिए लेकिन बच्‍चों को सिखाना चाहिए कि उन्‍हें अपनी और दूसरों की जरूरतों के बीच में संतुलन बनाकर चलना है। जैसे कि अगर उसके किसी दोस्‍त को बुली किया जा रहा है, तो बच्‍चे को उसकी मदद के लिए आगे आना चाहिए।

    केयर करने के अवसर दे

    अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्‍चा एक ऐसा इंसान बने जिसे दूसरों की परवाह हो और जिसके दिल में दूसरों के लिए प्यार और दया की भावना हो, तो आप बच्‍चे को यह चीजें सीखने में मदद करें। इसके लिए आप बच्‍चे के सामने ऐसे अवसर पैदा करें, जहां उसे दूसरों की केयर करने की जरूरत हो।

    हम खुद अपनी और अपनों की केयर और परवाह करते हैं और बच्‍चे को भी यही सिखाते हैं कि उसे अपने परिवार और दोस्‍तों की केयर करनी है लेकिन आपको बच्‍चे का यह दायरा बढ़ाना चाहिए। उसे गरीबों और जरूरतमंद लोगों की मदद करना सिखाएं। उसे बताएं कि उनकी मदद करना कितना जरूरी है।

    फीलिंग्‍स के साथ डील करना सिखाएं

    बच्‍चे को बताएं कि गुस्‍सा करना या शर्मिंदा महसूस करना सामान्‍य बात है लेकिन उनके साथ किस तरह से डील करना है, यह अहम है। आप बच्‍चे को अपनी भावनाओं को समझने में मदद करें।

    रोल मॉडल बनें

    बच्‍चों के लिए उनके सबसे पहले टीचर और रोल मॉडल उनके पैरेंट्स ही होते हैं इसलिए आप अपने बच्‍चे के सामने अपना बेस्‍ट देने की कोशिश करें।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news UPSC teacher Vikas Divyakirti said - Parents should make their children doctors and not IAS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleएयरटेल का सबसे सस्ता और नया रिचार्ज प्लान, 84 दिनों के लिए,यहाँ जाने डिटेल में….
    Next Article मच्छरों ने कर दिया है जीना मुहाल, आजमाएं नींबू, सरसों तेल का ये धांसू जुगाड़, कोने-कोने से मच्छर होंगे नौ दो ग्यारह….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय की पहल से इस क्षेत्र की बिजली व्यवस्था हुई और मजबूत…

    June 18, 2026

    टीएस सिंह देव की प्रेस कॉन्फ्रेंस परदेस में बिजली दर बढ़ोतरी पर सरकार को घेरा, 20% वृद्धि का आरोप…

    June 18, 2026

    खुशखबरी इंदौर से अबुधाबी के लिए सीधी उड़ान शुरू, जानें किराया और ये शिड्यूल…

    June 18, 2026

    प्रदेश में ‘घर-घर मुनगा, हर घर सुपोषण’, मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान…

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री साय की पहल से इस क्षेत्र की बिजली व्यवस्था हुई और मजबूत…
    • टीएस सिंह देव की प्रेस कॉन्फ्रेंस परदेस में बिजली दर बढ़ोतरी पर सरकार को घेरा, 20% वृद्धि का आरोप…
    • खुशखबरी इंदौर से अबुधाबी के लिए सीधी उड़ान शुरू, जानें किराया और ये शिड्यूल…
    • प्रदेश में ‘घर-घर मुनगा, हर घर सुपोषण’, मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान…
    • साय कैबिनेट की बैठक इस दिन लिए जाएंगे ये बड़े फैसले…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?