लोकसभा चुनावों को लेकर बीजेपी की बैठक देर रात खत्म हुई. बैठक में सीटों के बंटवारे और उम्मीदवारों के नामों को लेकर केंद्रीय चुनाव समिति ने चर्चा की. देर रात करीब सवा तीन बजे ये बैठक खत्म हुई. जिसमें कई राज्यों के लिए सीटों के बंटवारे से लेकर उम्मीदवारों के नाम को लेकर चर्चा हुई. सूत्रों के मुताबिक कई राज्यों में NDA सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे का फॉर्मूला तैयार है. इसके साथ ही सूत्रों के मुताबिक बीजेपी जल्दी ही उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है.
5 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला पहला राज्य बना यूपीउत्तरप्रदेश की योगी सरकार के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. केंद्र की योजनाओं को लागू करने में यूपी सबसे आगे है. आज UP देश में पांच करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला पहला राज्य बन गया है. 20:19 PMप्रयागराज में एग्जाम को लेकर सख्तीप्रयागराज शनिवार को यूपी बोर्ड की इंटर अंग्रेजी की परीक्षा है. 8229 परीक्षा केंद्रों पर कुल 22,65,326 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे. परीक्षा द्वितीय पाली में होगी. परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए बोर्ड ने शुक्रवार को प्रदेश के 75 जिलों के शिक्षाधिकारियों के साथ गूगल मीट की. यूपी बोर्ड में परीक्षा के दृष्टिकोण से शनिवार का दिन भी अहम है. द्वितीय पाली में इंटर अंग्रेजी की परीक्षा होनी है. परीक्षा प्रदेश के सभी 8229 परीक्षा केंद्रों पर होगी. द्वितीय पाली में ही हाईस्कूल में मोबाइल रिपेयर की परीक्षा छह केंद्रों पर होगी. जिसमें मात्र 24 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं. प्रथम पाली हाईस्कूल में हेल्थकेयर व रिटेल ट्रेडिंग की परीक्षा 13 केंद्रों पर होगी.
इंटर में संगीत गायन, वादन एवं नृत्यकला की परीक्षा 531 केंद्रों पर होनी है. हाईस्कूल में 54 एवं इंटर 7720 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं. बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने के लिए लगातार जिलों को अपडेट किया जा रहा है.
