Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आधुनिक चिकित्सा के दुनिया में तहलका मचा दिया पहले हार्टलेस इंसान ने……
    News

    आधुनिक चिकित्सा के दुनिया में तहलका मचा दिया पहले हार्टलेस इंसान ने……

    By Tv 36 HindustanMarch 3, 2024Updated:March 3, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वैसे तो इंसान के शरीर में कई सारे अंग हैं, जो जिंदा रखने के लिए जरूरी हैं, पर कुछ अंग ऐसे होते हैं, जिनके बिना इंसान कुछ घंटे या कुछ दिन तक ही जिंदा रह सकता है या यूं कहें कि उसका जिंदा बच पाना मुश्किल होता है. इनमें सबसे जरूरी है दिल यानी हार्ट. इसके बिना तो किसी के जीने की उम्मीद ही नहीं की जा सकती. जब तक धड़कन चलती रहती है, तभी तक इंसान जिंदा रहता है, पर आज हम आपको एक ऐसे इंसान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बिना धड़कन के एक महीने से भी ज्यादा समय तक जिंदा रहा था. जी हां, उसे दुनिया का पहला ‘हार्टलेस’ इंसान कहा जाता है.लैडबाइबल नामक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2011 में टेक्सास हार्ट इंस्टीट्यूट के दो डॉक्टरों ने एक ऐसा उपकरण बनाया था, जिसने आधुनिक चिकित्सा की दुनिया में तहलका मचा दिया.

    ये उपकरण दिल की धड़कन के बिना भी इंसान को जिंदा रख सकता था. इन दोनों डॉक्टरों ने सबसे पहले इस उपकरण का प्रयोग एक आठ महीने के बछड़े पर किया. उन्होंने उसके दिल को हटा दिया और उसकी जगह पर खुद के बनाए उपकरण को उसके शरीर में फिट कर दिया, जो खून को बछड़े के पूरे शरीर में पहुंचाने का काम करता था. डॉक्टरों ने कुल 38 बछड़ों पर इसका प्रयोग किया, जो सफल रहा.इस शख्स पर हुआ था प्रयोगबाद में डॉक्टरों ने इस उपकरण का प्रयोग इंसानों पर करने का विचार किया और इसके लिए चुने गए क्रेग लुईस.

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रेग 55 साल के थे और अमाइलॉइडोसिस नाम की बीमारी से पीड़ित थे. यह एक दुर्लभ ऑटोइम्यून बीमारी थी, जो शरीर में असामान्य प्रोटीन का निर्माण करती थी और तेजी से हार्ट, किडनी और लीवर फेल्योर का कारण बनती थी. क्रेग का भी दिल इस बीमारी की वजह से इतना क्षतिग्रस्त हो गया था कि डॉक्टरों ने भी कह दिया था वो 12 घंटे से ज्यादा समय तक जिंदा नहीं रह सकते हैं.

    ऐसे में मार्च 2011 में क्रेग की पत्नी लिंडा ने डॉ. बिली कोहन और डॉ. बज फ्रैजियर से संपर्क किया

    एक महीने से अधिक रहा था जिंदालिंडा के कहने पर डॉ. कोहन और डॉ. फ्रैजियर ने उनके पति का क्षतिग्रस्त हार्ट निकालकर उसकी जगह पर अपना कृत्रिम उपकरण लगा दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये उपकरण लग जाने के बाद क्रेग धीरे-धीरे ठीक होने लगे थे, लेकिन फिर उनकी हालत बिगड़ने लगी, क्योंकि उनकी बीमारी ने उनके लीवर और किडनी पर हमला कर दिया था और उसी साल अप्रैल में उनकी मौत हो गई, पर मरने से पहले क्रेग ने एक इतिहास रच दिया. वह पल्सलेस हार्ट के साथ एक महीने से अधिक समय तक जीवित रहने में कामयाब रहे.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदुनिया का सबसे ऊंचा कब्रिस्तान है इस जगह पर….
    Next Article यूपी सरकार ने फिर बनाया रिकॉर्ड ,ऐसा काम करने वाला पहला राज्य…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    18 जून को यहां आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कार्यक्रम का शिड्यूल जारी, अलर्ट मोड में प्रशासन…

    June 16, 2026

    तनाव, बेचैनी और अनिद्रा से राहत का आसान तरीका सोने से पहले करें 1 मिनट का ये मंत्र जप…

    June 16, 2026

    शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…

    June 16, 2026

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के ये प्रमुख बिंदु…

    June 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 18 जून को यहां आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कार्यक्रम का शिड्यूल जारी, अलर्ट मोड में प्रशासन…
    • तनाव, बेचैनी और अनिद्रा से राहत का आसान तरीका सोने से पहले करें 1 मिनट का ये मंत्र जप…
    • शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…
    • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के ये प्रमुख बिंदु…
    • NEET पेपर को लेकर सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, कहा- जरूरत पड़े तो ये अधिकारी अपनी गाड़ी से ले जाएं परीक्षार्थियों को…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?