Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » बॉक्स ऑफिस पर रामायण का तूफान इस फिल्म को भी पछाड़ बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म, दंगल से अब भी पीछे…
    समाचार

    बॉक्स ऑफिस पर रामायण का तूफान इस फिल्म को भी पछाड़ बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म, दंगल से अब भी पीछे…

    By Tv36 HindustanNovember 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- फिल्मी दुनिया में इन दिनों रामायण की कमाई को लेकर खूब चर्चा हो रही है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा प्रदर्शन किया है कि कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छूट गए हैं। रिलीज के 24वें दिन भी फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। रामायण अब दंगल के बाद भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने धुरंधर 2, बाहुबली 2 और पुष्पा 2 जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
    24वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कायम रहा रामायण का जलवा
    रामायण ने रिलीज के 23वें दिन ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। हालांकि चौथे सप्ताह में पहुंचने के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन सिंगल डिजिट में पहुंच गया था, लेकिन चौथे शनिवार को एक बार फिर कमाई में उछाल दर्ज किया गया।
    बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने अपने 24वें दिन लगभग 14.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई बढ़कर 1015.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। अलग-अलग भाषाओं में फिल्म को दर्शकों का समर्थन मिल रहा है। हिंदी के साथ तमिल, मलयालम और कन्नड़ वर्जन से भी फिल्म को कमाई में योगदान मिला है, जबकि तेलुगु वर्जन का कलेक्शन अपेक्षाकृत कम रहा।

    वर्ल्डवाइड कमाई में 1800 करोड़ का आंकड़ा पार
    रामायण की कमाई का असर सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस तक सीमित नहीं है। विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 24वें दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में करीब 7 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन बढ़कर 1814.55 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
    इस आंकड़े के साथ रामायण ने धुरंधर 2 के बताए गए 1813 करोड़ रुपये के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इस उपलब्धि के बाद फिल्म की गिनती भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में होने लगी है।

    अब सिर्फ दंगल का रिकॉर्ड बाकी
    रामायण के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती दंगल का रिकॉर्ड है। आमिर खान की इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 2000 करोड़ रुपये की कमाई की थी। चीन में शानदार प्रदर्शन के चलते दंगल का वर्ल्डवाइड कलेक्शन इस स्तर तक पहुंचा था। वहीं रामायण ने अभी तक चीन जैसे बड़े विदेशी बाजारों में रिलीज नहीं देखी है।

    बताया जा रहा है कि फिल्म को अगले साल चीन, जापान, रूस और दक्षिण कोरिया जैसे देशों में रिलीज करने की योजना है। ऐसे में आने वाले समय में इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन में और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि दंगल का रिकॉर्ड टूटेगा या नहीं, यह फिल्म की आगामी विदेशी रिलीज और दर्शकों की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगा।

    रणबीर कपूर से यश तक, इन सितारों ने निभाए अहम किरदार
    रामायण में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह, शोभना और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म में कलाकारों की स्टारकास्ट को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है।

    वहीं फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। इसमें सनी देओल की एंट्री देखने को मिलेगी। जानकारी के मुताबिक, रामायण का दूसरा भाग दिवाली 2028 पर रिलीज किया जाना है। अब देखना होगा कि फिल्म का पहला भाग बॉक्स ऑफिस पर दंगल का रिकॉर्ड तोड़ पाता है या नहीं।

    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous ArticleBMW की इस सुपरबाइक की कीमत में आ जाएगा नोएडा में 2 BHK फ्लैट 218 HP की ताकत, 300 KM की रफ्तार और ऐसे हैं फीचर्स…
    Next Article दो-तिहाई किशोरों में विटामिन B12 की कमी, पेरेंट्स डाइट में शामिल करें ये चीजें…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    सर्दियों में रोज खाएं अमरूद, विटामिन C से भरपूर यह फल इम्युनिटी से लेकर पाचन तक है फायदेमंद…

    November 29, 2026

    दो-तिहाई किशोरों में विटामिन B12 की कमी, पेरेंट्स डाइट में शामिल करें ये चीजें…

    November 29, 2026

    BMW की इस सुपरबाइक की कीमत में आ जाएगा नोएडा में 2 BHK फ्लैट 218 HP की ताकत, 300 KM की रफ्तार और ऐसे हैं फीचर्स…

    November 29, 2026

    “चीक समाज की समृद्ध परंपराओं और सामाजिक उत्थान के प्रयासों को सरकार का पूरा सहयोग मुख्यमंत्री साय…

    November 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सर्दियों में रोज खाएं अमरूद, विटामिन C से भरपूर यह फल इम्युनिटी से लेकर पाचन तक है फायदेमंद…
    • दो-तिहाई किशोरों में विटामिन B12 की कमी, पेरेंट्स डाइट में शामिल करें ये चीजें…
    • बॉक्स ऑफिस पर रामायण का तूफान इस फिल्म को भी पछाड़ बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म, दंगल से अब भी पीछे…
    • BMW की इस सुपरबाइक की कीमत में आ जाएगा नोएडा में 2 BHK फ्लैट 218 HP की ताकत, 300 KM की रफ्तार और ऐसे हैं फीचर्स…
    • “चीक समाज की समृद्ध परंपराओं और सामाजिक उत्थान के प्रयासों को सरकार का पूरा सहयोग मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?