Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » Supreme Court ने किया क्लियर, इतने सालों तक जिसका होगा कब्ज़ा, वही माना जाएगा प्रोपर्टी का मालिक…
    News

    Supreme Court ने किया क्लियर, इतने सालों तक जिसका होगा कब्ज़ा, वही माना जाएगा प्रोपर्टी का मालिक…

    By Tv 36 HindustanMarch 7, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- प्रोपर्टी से किराया एक स्थायी इनकम है। इस कारण लोग प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करते हैं. घर, दुकान, जमीनें खरीदते हैं. खरीदने के बाद किराए पर चढ़ा देते हैं. कई बार मालिक किराए पर दिए अपनी प्रॉपर्टी की सुध नहीं लेते. विदेश चले जाते हैं. या देश में रहते हुए केवल अपने कामों में व्यस्त रहते हैं। केवल उन्हें किराए से मतलब होता है जो हर महीने उनके बैंक अकाउंट में पहुंच जाता है। लेकिन किराए पर देते समय और किराए पर चढ़ाने के बाद भी मालिक को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो प्रॉपर्टी से हाथ धोना पड़ सकता है! हमारे देश में प्रॉपर्टी को लेकर ऐसे कुछ नियम हैं जहां लगातार 12 साल तक रहने के बाद किराएदार उस प्रॉपर्टी पर कब्जे का दावा कर सकता है. हालांकि इसकी कुछ शर्तें हैं. इतना आसान नहीं है. लेकिन आपकी प्रॉपर्टी विवाद में आ जाएगी.
     
     
    खतरनाक है प्रतिकूल कब्जे का कानून

    हमारे देश में अंग्रेजों के जमाने से ‘प्रतिकूल कब्जे’ का कानून प्रचलित है। इस कानून के अनुसार अगर कोई किरायेदार या अन्य कोई व्यक्ति लगातार 12 साल तक किसी दूसरे की संपत्ति पर काबिज रहे तो उसे उसका मालिक घोषित किया जा सकता है।  ऐसे में उस प्रोपर्टी का असल मकान मालिक उस अपना अधिकार हमेशा के लिए खो सकता है।
     
    सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बात

    इस संबंध में सर्वोच्च अदालत ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति जो प्रोपर्टी का असली मालिक नहीं है और उस प्रोपर्टी को कम से कम 12 साल तक अपने कब्जे में रखता है और उस बीच असली मालिक उसे संपत्ति से बाहर करने का कोई मुकदमा नहीं करता तो वह संपत्ति उसी की मान ली जाएगी। 

    किराएदार को मालिकाना हक पाने के लिए पूरी करनी होगी ये शर्त

    न्यायाधीश अरुण मिश्रा, एस.अब्दुल नजीर और एमआर शाह की खंडपीठ ने कहा कि जो व्यक्ति जमीन का असली मालिक नहीं है, लेकिन उसे जमीन का कब्जा मिल जाता है। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ अगर जमीन का असली मालिक कम से कम 12 साल तक कोई मुकदमा नहीं करता है और उससे कब्जा छीन लिया जाता है तो वो कब्जा वापस पाने के लिए केस कर सकता है। खंडपीठ ने कहा कि कानूनी तरीके के अलावा किसी भी व्यक्ति से उसकी संपत्ति का कब्जा (Land Occupied) नहीं छीना जा सकता है। अगर बारह साल बीत चुके हैं तो उस संपत्ति का असली मालिक भी अपना दावा करने का अधिकार खो देता है। इतने सालों से संपत्ति जिस व्यक्ति के कब्जे में थी, उसे ही वो आधिकारिक रूप से मिल जाएगी।

    हालांकि कब्जा करने वाले को प्रोपर्टी पर अपना हक जताने के लिए कई शर्तें भी पूरी करनी पड़ती हैं। जिनमें 12 साल तक बिना किसी रुकावट के उस मकान में रहना, हाउस टैक्स की रसीद, बिजली-पानी के बिल अपने नाम से दिखाना शामिल हैं।  साथ ही गवाहों के एफिडेविट की भी आवश्यकता पड़ती है।

    मकान मालिकों को सचेत रहने की आवश्यकता

    लीगल एक्सपर्ट का कहना है कि अपनी संपत्ति को अवैध कब्जे से बचाने के लिए मकान मालिकों को बहुत सचेत रहने की आवश्यकता है। सबसे पहली बात तो ये है कि किसी भी व्यक्ति को मकान किराये पर देते समय 11 महीने का रेंट एग्रीमेंट जरूर बनवाना चाहिए।  जब वह एग्रीमेंट खत्म हो जाए तो एक महीने का गैप देकर फिर से 11 महीने का एग्रीमेंट बनवाना चाहिए।

     ऐसा करना प्रॉपर्टी के लगातार कब्जे में ब्रेक माना जाएगा।  दूसरा तरीका ये है कि आप समय-समय पर अपने किरायेदारों को बदल देना चाहिए। लंबे समय तक अपनी प्रोपर्टी किसी को किराए पर न दें।

    ढिलाई बरतने से गंवा सकते हैं अपनी प्रॉपर्टी

    आप अगर कहीं दूर रहते हैं तो महीने- दो महीने में एक बार अपनी प्रॉपर्टी की विजिट कर देख लेना चाहिए कि वहां पर कोई अवैध कब्जा तो नहीं किया गया है। अगर आपकी प्रॉपर्टी में कोई अवैध रूप से रहता दिखाई दे तो तुरंत उसे बाहर करने के लिए पुलिस-प्रशासन में शिकायत करनी चाहिए।  इस काम में ढिलाई बरतने पर आप अपनी प्रॉपर्टी से हाथ धो सकते हैं, इस कारण आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।
     

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Supreme Court made it clear Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपंजाब नेशनल बैंक खाता धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी पीएनबी में खाता है तो जल्दी देखें…
    Next Article तीन दिवसीय जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेल गतिविधियां संचालित
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कहीं गर्मी का टॉर्चर तो कहीं भारी बारिश, हीटवेव और आंधी तूफान का अलर्ट जारी, जानें मौसम का ताजा ताजा अपडेट…

    March 13, 2026

    भारत शांति का समर्थक मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की फोन पर बातचीत, भारतीयों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा…

    March 13, 2026

    चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट, 22 उम्मीदवारों का किया ऐलान, निकाय चुनाव में मिली थीं इतनी सीटें…

    March 13, 2026

    अब इस दिन सूरज पर लगेगा ग्रहण जानें भारत में क्या होगा असर…

    March 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कहीं गर्मी का टॉर्चर तो कहीं भारी बारिश, हीटवेव और आंधी तूफान का अलर्ट जारी, जानें मौसम का ताजा ताजा अपडेट…
    • भारत शांति का समर्थक मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की फोन पर बातचीत, भारतीयों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा…
    • चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट, 22 उम्मीदवारों का किया ऐलान, निकाय चुनाव में मिली थीं इतनी सीटें…
    • अब इस दिन सूरज पर लगेगा ग्रहण जानें भारत में क्या होगा असर…
    • आज का राशिफल इन 4 राशियों पर बरसेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?