Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बारामती से चुनाव लड़ेंगी सुप्रिया सुले, शरद पवार ने किया ऐलान……
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    बारामती से चुनाव लड़ेंगी सुप्रिया सुले, शरद पवार ने किया ऐलान……

    By Tv 36 HindustanMarch 10, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *महाराष्ट्र:-* महाराष्ट्र में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी उथल पुथल तेज हो गई है. इसी बीच शरद पवार ने बारामती सीट से सुप्रिया सुले को उम्मीदवार बनाया है. बारामती को पवार परिवार का गढ़ का माना जाता है. वर्तमान में इसी सीट से सुप्रिया सुले सांसद हैं. साल 2009 से सुप्रिया सुले इस सीट से लगातार लोकसभा चुनाव जीत रही हैं.सियासी गलियारों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार बारामती से चुनाव लड़ सकती हैं. ऐसे में सुनेत्रा पवार के यहां से चुनाव लड़ने पर सुप्रिया सुले की राहें मुश्किलें हो सकती हैं. शनिवार को पुणे जिले के भोर तहसील में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के साथ महाविकास अघाड़ी के अन्य दलों की एक रैली आयोजित की गई थी. इसी रैली में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने सुप्रिया सुले बारामती से दोबार चुनाव लड़ने का ऐलान किया. इस कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य और शिवसेना नेता संजय राउत भी मौजूद थे. पवार परिवार की पारंपरिक सीट है बारामतीइस रैली को संबोधित करते हुए शरद पवार ने उम्मीद जताई है कि आगामी 14 या 15 मार्च को निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव का ऐलान कर सकता है. उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने उनके संगठन को “तुरही बजाते हुए आदमी” का सिंबल आवंटित किया है. बारामती सीट को शरद पवार की पारंपरिक की सीट मानी जाती है. साल 1984 में बारामती सीट पर शरद पवार ने पहली बार लोकसभा का चुनाव जीता था. इसके बाद वह इस सीट पर 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 तक लोकसभा सांसद रहे.ननद और भाभी में कड़ी टक्कर!साल 2009 के लोकसभा चुनाव में शरद पवार ने बारामती सीट को बेटी सुप्रिया सुले के लिए छोड़ दिया. इसके सुप्रिया सुले इस सीट से 2009, 2014 और वर्तमान यानी 2019 में भी सांसद हैं. हालांकि इस बार बारामती में उनकी राह आसान नहीं होगी. अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस सीट पर सुनेत्रा पवार भी चुनावी रण में उतर सकती हैं, ऐसे भाभी और ननद के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी.उपमुख्यमंत्री कई भाषणों में पत्नी सुनेत्रा पवार के बारामती से लोकसभा चुनाव लड़ने के संकेत दे चुके हैं. इस सीट पर सुनेत्रा पवार लगातार सक्रिय हैं और यहां के क्षेत्रीय नेताओं से लगातार मिल रही हैं. उनकी तस्वीर वाला एक प्रचार वाहन भी पूरे क्षेत्र में घूम रहा है. सुनेत्र पवार के बारामती से चुनाव लड़ने की अटकलों को लेकर शरद पवार ने कहा था कि यह लोकतांत्रिक देश है, कोई कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है।

    Post Views: 0

    *Supriya Sule will contest elections from Baramati chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleये बेहद चिंताजनक, चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना…….
    Next Article आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस मॉडल को क्यों कहा जा रहा है सबसे इंटेलिजेंट……..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…

    February 18, 2026

    हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…

    February 18, 2026

    प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर करता था शारीरिक शोषण, शर्मसार हुआ ये शहर…

    February 18, 2026

    मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…
    • हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…
    • प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर करता था शारीरिक शोषण, शर्मसार हुआ ये शहर…
    • मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…
    • अब पहले बैटिंग करेगी भारत, प्लेइंग इलेवन में हुआ बड़ा बदलाव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?