Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस मॉडल को क्यों कहा जा रहा है सबसे इंटेलिजेंट……..
    News

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस मॉडल को क्यों कहा जा रहा है सबसे इंटेलिजेंट……..

    By Tv 36 HindustanMarch 10, 2024No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    **रायपुर:-* दुनियाभर में अब ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का समय शुरू हो गया है. ओपन एआई का चैट जीपीटी-4 मॉडल अभी तक दुनिया का सबसे ताकतवर AI मॉडल माना जाता है. लेकिन अब बाजार एक नया एआई चैट मॉडल आया है, जिसके लिए दावा किया जा रहा है कि ये नया मॉडल चैट जीपीटी-4 को पीछे छोड़ सकता है.ये नया चैट मॉडल है- एंथ्रोपिक का क्लॉड 3. ये इसी साल 4 मार्च को लॉन्च किया गया है. एंथ्रोपिक का दावा है कि Claude 3 उनके द्वारा अब तक बनाया गया सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल है. यह कई तरह के कार्य करने में पहले के मॉडलों से बेहतर है. जैसे कि हर तरह के सवाल का जवाब देना, समस्याओं का समाधान बताना और यहां तक ​​कि कोडिंग में भी.क्लॉड 3 को तीन अलग-अलग मॉडल में पेश किया गया है. हर मॉडल की अपनी खासियतें और कमजोरियां हैं.

    सबसे बुद्धिमान मॉडल को ‘क्लॉड 3 ओपस’ कहा गया है, जो मुश्किल से मुश्किल काम को सबसे बेहतर तरीके से करता है. लेकिन ये इस्तेमाल करना सबसे महंगा भी है. अन्य दो मॉडल हैं- क्लॉड 3 सॉनेट और क्लॉड 3 हाइकु, ये दोनों क्लॉड 3 ओपस की तुलना में थोड़े कम बुद्धिमान हैं, लेकिन इम्सेताम करने के लिए सस्ते हैं. सॉनेट और ओपस 159 देशों में उपलब्ध हैं, जबकि हाइकु जल्द ही उपलब्ध होगा.पहले जानिए क्या है क्लॉड-3क्लॉड 3 एक बेहतरीन भाषा मॉडल (LLMs) है जसे एंथ्रोपिक कंपनी ने बनाया है. यह चैटबॉट टेक्स्ट, वॉयस मैसेज और डॉक्युमेंट्स की समीक्षा करने में पूरी तरह से सक्षम है. खासियत यह है कि क्लॉड-3 दुनिया के टॉप चैट मॉडल की तुलना में तेजी से और बेहतर तरीके से जवाब देता है.

    *सच में GPT-4 से बेहतर है Claude 3 Opus?*एंथ्रोपिक के मुताबिक, क्लॉड 3 मॉडल ने OpenAI के मशहूर GPT-4 और गूगल के जेमिनी अल्ट्रा को कई इंडस्ट्री बेंचमार्क टेस्ट में पीछे छोड़ दिया है.ये टेस्ट अंडरग्रेजुएट लेवल के ज्ञान से लेकर ग्रेजुएट लेवल के लॉजिक और मैथमेटिक्स तक सबकुछ कवर करता है. ओपस ने कोडिंग और मुश्किल सवालों के जवाब देने में दूसरे चैट मॉडल की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया है. आने वाले समय में ओपस मार्केट में एक प्रमुख खिलाड़ी के तौर पर उभर सकता है.अब तक ज्यादातर एआई मॉडल सिर्फ टेक्स्ट आधारित थे. वे सिर्फ लिखे हुए शब्दों को ही समझ और प्रोसेस कर सकते थे. लेकिन क्लॉड ओपस इससे आगे भी बहुत कुछ कर सकता है.

    आप इसके सामने कोई भी तस्वीर या विजुअल डेटा रख सकते हैं और यह उसका एनालिसिस कर देगा.उदाहरण के लिए, अगर आप ओपस को कोई ग्राफ दिखाएंगे, तो यह उस ग्राफ का विस्तार विश्लेषण दे सकता है. या फिर किसी डॉक्युमेंट की स्कैन कॉपी देंगे तो उसका मतलब समझा सकता है. हालांकि यह मॉडल खुद फोटो नहीं बना सकता लेकिन फोटो को समझ सकता है और उस जानकारी का इस्तेमाल अलग-अलग कार्यों को करने के लिए कर सकता है.उदाहरण से समझिए:मान लीजिए कि आपके पास एक कार का फोटो है. क्लॉड Opus इस फोटो को देखकर उस कार के बारे में सारी जानकारी दे सकता है. जैसे कि कार का रंग, मॉडल और ब्रांड. यह फोटो में कार के अलग-अलग हिस्से जैसे कि पहिए, खिड़कियां और दरवाजे को भी पहचान सकता है.अगर आपके पास दो तस्वीरें हैं. एक कार का और दूसरा घर का, तो ओपस यह समझ सकता है कि कार घर के सामने खड़ी है. ओपस तस्वीर से डेटा भी निकाल सकता है. यह कार की नंबर प्लेट को पहचान सकता है

    . क्लॉड 3 सॉनेट में क्या है खासक्लॉड 3 सॉनेट सीरीज का दूसरा मॉडल है. यह ओपस जितना बेहतरीन नहीं है, लेकिन फिर भी यह कई कार्यों को करने में सक्षम है और इसकी कीमत भी ओपस से कम है. Claude.ai चैटबॉट को Claude 3 Sonnet की ओर संचालित किया जा रहा है.इसका इस्तेमाल करने के लिए केवल एक ईमेल और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है. कुछ फ्री लिमिट तक इस्तेमाल करने के बाद Claude Pro का सब्सक्रिप्शन 20 डॉलर प्रति माह फीस देकर उपलब्ध है.क्लॉड-3 vs जीपीटी-4एंथ्रोपिक का दावा है कि क्लॉड-3 ने जीपीटी-4 को कई AI बेंचमार्क टेस्ट में पीछे छोड़ दिया है. बेंचमार्क स्कोर के आधार पर क्लॉड-3 कुछ कामों में GPT-4 से बेहतर प्रदर्शन करता दिखा है.

    बेंचमार्क स्कोर के अनुसार, क्लॉड-3 अपने प्रतिद्वंदी से मामूली अंतर से आगे है. MMLU टेस्ट में क्लॉड-3 ने 86.8 फीसदी नंबर हासिल किए, जबकि जीपीटी-4 केवल 86.4 फीसदी नंबर ही हासिल कर सका. ऐसे ही MGSM टेस्ट में क्लॉड-3 को 90.7 फीसदी नंबर मिले. जबकि जीपीसी-4 सिर्फ 74.5 फीसदी नंबर ही हासिल कर सका. यह अंतर काफी महत्वपूर्ण है और यह दर्शाता है कि क्लॉड-3 GPT-4 की तुलना में बहुभाषी गणितीय कार्यों को बेहतर ढंग से समझने और उनका समाधान करने में सक्षम है.आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस मॉडल को क्यों कहा जा रहा है सबसे इंटेलिजेंट?क्लॉड-3 की क्या हैं कमजोरियांक्लॉड-3 एक नया AI मॉडल है जो काफी चर्चाओं में है. लेकिन ये समझना भी महत्वपूर्ण है कि क्लॉड-3 एक संपूर्ण मॉडल नहीं है.

    इसकी भी कुछ सीमाएं हैं.एआई चैट मॉडल को बड़े डेटा के साथ ट्रेन्ड किया गया है. वह उस डेटा से जानकारी लेकर हमें देने में सक्षम है. हालांकि, कभी-कभी यह बेहद कठिन सवालों के जवाब देने में दिक्कत कर सकता है.ये अपने जवाब को बार-बार दोहराता है और दो व्यक्तियों में भेदभाव भी कर सकता है. सबसे खास बात इसकी कोई गारंटी नहीं है कि ये आंकड़े एकदम सही बताएगा.अतीत में भी अन्य एआई मॉडलों को भी इसी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा है. गूगल के एआई चैटबॉट जेमिनी की इस कारण कुछ आलोचनाएं भी हो चुकी हैं. इसने कथित तौर पर श्वेत व्यक्तियों की तस्वीरें बनाने से इनकार कर दिया और उन लोगों को रंगीन लोगों के रूप में चित्रित किया था.एंथ्रोपिक कंपनी क्यों है खासएंथ्रोपिक कंपनी की स्थापना OpenAI के पूर्व मेंबर्स ने की है. एंथ्रोपिक की को-फाउंडर और चैयरमेन डेनिएला अमोदेई का दावा है कि क्लॉड-3 मॉडल की सवालों का सही जवाब देने की संभावना दोगुनी है. ये कम गलतियां करता है, जिस कारण इसे ज्यादा विश्वसनीय कहा जा रहा है. एंथ्रोपिक आजकल सबसे चर्चित AI स्टार्टअप कंपनियों में से एक है, जो सीधे तौर पर माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और OpenAI जैसी बड़ी कंपनियों के प्रोडक्ट से मुकाबला कर रही है.

    दिलचस्प बात यह है कि इसके निवेशकों में गूगल और अमेजन जैसे दिग्गज शामिल हैं. एंथ्रोपिक ने अब तक 5 अलग-अलग कंपनियों से फंडिंग हासिल की है, जो लगभग 7.3 बिलियन डॉलर के बराबर है. मतलब जिन निवेशकों ने एंथ्रोपिक एक नई कंपनी है. गूगल और अमेजन जैसे दिग्गजों से निवेश मिलना भी बड़ी उपलब्धि है. इससे पता चलता है कि गूगल-अमेजन जैसी कंपनियां एंथ्रोपिक को एक बड़ा खिलाड़ी मानती हैं. एंथ्रोपिक ने कम समय में एआई इंडस्ट्री में एक मजबूत मुकाम हासिल किया है. अगर इस तरह ही आगे बढ़ती रही तो भविष्य में GPT से भी आगे निकल सकती है. यह कहना अभी जल्दबाजी होगा कि क्लॉड-3 स्पष्ट रूप से GPT-4 से बेहतर है. आने वाले समय में जब इन मॉडल को विभिन्न कार्य करते देखा जाएगा, तब ज्यादा अच्छे से इनकी असली ताकत और कमजोरियों का पता लग सकेगा.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबारामती से चुनाव लड़ेंगी सुप्रिया सुले, शरद पवार ने किया ऐलान……
    Next Article जिंदगी को बेहतर बनाती हैं ये छोटी-छोटी आदतें, कदम चूमती है मंजिल…….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में जेन-जी पर सरकार का बड़ा फोकस; युवाओं के जरिए नाराज मतदाताओं को साधने की रणनीति तेज…

    October 6, 2026

    प्रदेश में बढ़ी गर्मी, मानसून की विदाई का दौर जारी; अगले दिनों में बारिश के आसार…

    October 6, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज पहला टी-20 , यहां आमने-सामने होंगी दोनों टीमें…

    October 6, 2026

    स्विट्जरलैंड के साथ भारत की बड़ी डील, 5 अहम समझौतों से मजबूत होगी साझेदारी…

    October 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में जेन-जी पर सरकार का बड़ा फोकस; युवाओं के जरिए नाराज मतदाताओं को साधने की रणनीति तेज…
    • प्रदेश में बढ़ी गर्मी, मानसून की विदाई का दौर जारी; अगले दिनों में बारिश के आसार…
    • भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज पहला टी-20 , यहां आमने-सामने होंगी दोनों टीमें…
    • स्विट्जरलैंड के साथ भारत की बड़ी डील, 5 अहम समझौतों से मजबूत होगी साझेदारी…
    • “वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों की अनदेखी 28 वृद्धजनों के लिए बंद रहा सम्मान के मंच का दरवाजा कलेक्टर से शिकायत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?