Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भगवान के भोग में गलती से भी ना डालें यह चीज,वरना हो जाएगा अनर्थ, बिगड़ जाएंगे बनते हुए सारे काम…
    लेख

    भगवान के भोग में गलती से भी ना डालें यह चीज,वरना हो जाएगा अनर्थ, बिगड़ जाएंगे बनते हुए सारे काम…

    By Tv 36 HindustanMarch 10, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *जमुई:-* लोग प्रतिदिन अपने घर में भगवान की पूजा-पाठ करते हैं और उन्हें प्रसन्न करने के लिए भोग लगाते हैं. कई घरों में लोग अपने घरों में बनने वाले भोजन को ही भगवान को भोग के रूप में अर्पित कर देते हैं, और उसके बाद उसे प्रसाद स्वरूप स्वयं भी ग्रहण करते हैं. वहीं, कई लोग भगवान को प्रसन्न करने के लिए मोदक, मिठाइयां, अलग-अलग प्रकार के फल और कई अन्य सामग्री चढ़ाते हैं, लेकिन यह ज़रूरी नहीं है कि भगवान के भोग में डाली गई सभी सामग्री सभी देवी-देवताओं को पसंद आएगी. ऐसे में, भगवान को भोग लगाते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए।*भोग में बिना जानकारी के कभी ना डालें ये सामग्री*ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न आचार्य ने बताया कि भगवान को भोग लगाते समय हमें कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. लोग भगवान के भोग में अक्सर तुलसी पत्र डाल देते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए. तुलसी पत्र सभी देवी-देवताओं को पसंद नहीं होता. उन्होंने बताया कि जिस प्रकार भगवान विष्णु को तुलसी पसंद है और उनके प्रसाद में तुलसी डाली जाती है. इसके विपरीत भगवान भोलेनाथ के प्रसाद में तुलसी नहीं डालनी चाहिए. भगवान गणेश के प्रसाद में भी तुलसी का पत्ता नहीं डालना चाहिए. ऐसा करने से भगवान शंकर और भगवान गणेश नाराज हो सकते हैं और आपके सारे काम बिगड़ सकते हैं. इसके साथ ही धन हानि भी हो सकती है.*भगवान को भोग लगाने के बाद जरूर करें ये काम*ज्योतिषाचार्य ने बताया कि लोग भगवान को भोग लगाने के बाद उसे उतार कर तुरंत प्रसाद के तौर पर ग्रहण करने लगते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि भगवान को भोग लगाने के बाद उसे उतार कर सबसे पहले उसका एक हिस्सा गाय को खिलाना चाहिए. ऐसी मान्यता है कि गाय को भगवान का प्रसाद खिलाने के बाद पूजा का विशेष फल प्राप्त होता है. गाय को प्रसाद का अंश खिलाने के बाद ही उसे स्वयं खाना चाहिए और उसे लोगों में वितरित करना चाहिए. भगवान को भोग लगाते समय अभी इन बातों का ध्यान रखकर आप पूजा का विशेष फल प्राप्त कर सकते हैं.

    Post Views: 0

    Do not put this thing in God's offering even by mistake Hindi khabar Hindi news hindinews india otherwise disaster will happen Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article*ये जानवर देता है गुलाबी दूध, अटपटा है सवाल, जीनियस ही जानते होंगे जवाब, 90 फीसदी लोग हो जाएंगे फेल ..
    Next Article हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया रात में इतने बजे तक खाना खा लेना चाहिए, फिर कभी नहीं बाहर निकलेगा पेट….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पुलिस की बड़ी अंतर्राज्यीय कार्रवाई साइबर ठगी नेटवर्क का मुख्य आरोपी प्रदेश से गिरफ्तार…

    October 3, 2026

    अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स को राष्ट्रीय सम्मान, मध्य भारत में ‘Most Emerging Jewellery Retailer in tiar 2-3 से समानित…

    October 3, 2026

    SING फोरम 2026 में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे मुख्यमंत्री साय…

    October 3, 2026

    तालाब का गंदा और बदबूदार पानी बना परेशानी का कारण, मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका से सफाई की मांग…

    October 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पुलिस की बड़ी अंतर्राज्यीय कार्रवाई साइबर ठगी नेटवर्क का मुख्य आरोपी प्रदेश से गिरफ्तार…
    • अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स को राष्ट्रीय सम्मान, मध्य भारत में ‘Most Emerging Jewellery Retailer in tiar 2-3 से समानित…
    • SING फोरम 2026 में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे मुख्यमंत्री साय…
    • तालाब का गंदा और बदबूदार पानी बना परेशानी का कारण, मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका से सफाई की मांग…
    • वैश्विक निवेश मानचित्र पर प्रदेश की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?