नई दिल्ली:- हरियाणा में बीजेपी की नई कवायद, मंत्रिमंडल से सामूहिक इस्तीफा दिलवाकर नए सिरे से गठन की तैयारी, JJP, मनोहर लाल खट्टर सरकार से बाहर हो जाएगी।
क्या है पूरी ख़बर:
हरियाणा में अब नहीं रहेगा बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन।
हरियाणा की भाजपा सरकार का मंत्रिमंडल आज दे सकता है सामूहिक इस्तीफा।
इसके बाद नए सिरे से मंत्रिमंडल गठित किया जाएगा।
जननायक जनता पार्टी को मंत्रिमंडल से अलग करने के लिए बनाई गई है रणनीति।
हरियाणा में विधायक दल की बैठक 12 बजे बुलाई गई है। अर्जुन मुंडा और तरूण चुघ पर्यवेक्षक के तौर पर वहां मौजूद रहेंगे।
JJP के सरकार से बाहर होने के बाद विधानसभा में नंबर गेम
बीजेपी: 41
बीजेपी के साथ निर्दलीय: 6
हरियाणा लोकहित पार्टी: 1 गोपाल कांडा
जेजेपी के अलग होने पर बीजेपी के पास 48 विधायकों का समर्थन।
90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है।
जेजेपी: 10
निर्दलीय: 1 बलराज कुंडू
इंडियन नेशनल लोकदल: 1 अभय चौटाला
कांग्रेस: 30
