Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रसोई में घूमते हैं कॉकरोच और छिपकली, बस इस चीज का छिलका रखें पास, भाग जाएंगे कीड़े भी…
    News

    रसोई में घूमते हैं कॉकरोच और छिपकली, बस इस चीज का छिलका रखें पास, भाग जाएंगे कीड़े भी…

    By Tv 36 HindustanMarch 12, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- रसोई एक ऐसी जगह है जहां आपके स्वास्थ्य को सही रखने के लिए पूरे घरवालों का खाना बनता है और अच्छी सेहत के लिए यह भी जरूरी है कि आप अपने घर में कीडे़-मकौड़ो को न आने दें. हालांकि गर्मियां आने पर छिपकलियां और कोकरोच घरों में दिखाई देने लगते हैं. इन्हें भगाना इतना आसान नहीं होता है. अगर ये एक बार बाहर चले जाएं तो भी वापस दिखाई देने लगते हैं. आइए जानते हैं कि आप किन घरेलु नुस्खों से इन्हें भगा सकते हैं.

    घर से छिपकली भगाने के लिए आपको मार्केट मे कई केमिकल मिल जाएंगे लेकिन आप इन्हें बिना किसी दवा या केमिकल के भी आसानी से भगा सकते हैं. आपको बता दें कि छिपकली के मल और लार में सल्मोनेला नाम का बैक्टीरिया पाया जाता है जो फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ा सकता है. अगर सल्मोनेला खाने में आ जाए तो इंसान की हालत गंभीर हो सकती है. इसलिए जरूरी है कि घर में छिपकली को न रहने दिया जाए.

    अंडे के छिलके

    छिपकलियों को भगाने के लिए अंडे के छिलके काफी मददगार हैं. खिड़कियों पर आप अंडे के छिलको को रख सकते हैं. ध्यान रहे कि आप इसे हर हफ्ते हटा दें ताकि यह सड़े न.

    प्याज और लहसून के छिलके

    इसके अलावा आप प्याज और लहसून के छिलके को स्टोर कर सकते हैं और उन्हें खिड़की-दरवाजों पर लगा सकते हैं. लहसुन की महक उन्हें दूर भगा देगी. आप इसे कमरे के बीच एक छोटे टेबल फैन के पास भी रख सकते हैं.

    नेपथलीन बॉल्स का उपयोग करें

    नेपथलीन बॉल्स छिपकलियों के साथ-साथ कई अन्य प्रकार के कीड़ों को भी दूर भगाती है. सावधान रहें कि उन्हें ऐसी जगहों पर न रखें जहां बच्चे पहुंच न सकें और उसे खा न सकें.

    काली मिर्च का स्प्रे

    आप घर पर ही काली मिर्च से काली मिर्च का स्प्रे बना सकते हैं. इसे पीसकर पाउडर बना लें और इसमें पानी मिला लें. काली मिर्च का स्प्रे छिपकली के शरीर पर जलन पैदा करता है जो उन्हें दूर रखेगा.

    कोकरोच भगाने के लिए लौंग

    रसोई से कॉकरोच भगाने के लिए अलमारी में लौंग को रख दें. इसकी स्मेल से कॉकरोच आसानी से भाग जाएंगे. इसके अलावा मिट्टी का तेल भी आप उन जगहों पर इस्तेमाल कर सकते हैं जहां से कॉकरोच निकलते हैं.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का गठबन्धन खत्म,नए सिरे से गठबंधन की तैयारी…
    Next Article विटामिन D लेने के लिए रोज कितनी देर धूप में बैठना चाहिए? कौन सा टाइम है बेस्ट, यहां जानें हकीकत..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अधिक मास का आखिरी शुक्र प्रदोष आज, शाम को कर लें ये छोटा सा काम, चमक जाएगी आपकी सोई किस्मत…

    June 12, 2026

    मोदी ने मरवा दिया राहुल गांधी के इस बयान से मची खलबली, पार्टी की बड़ी बैठक में सरकार के खिलाफ महामंथन…

    June 12, 2026

    दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, जानिए अपने राज्य के मौसम का ये हाल

    June 12, 2026

    सस्ता होने वाला है पेट्रोल-डीजल ट्रंप के इस डील पर आ सकती है रिकॉर्ड की गिरावट, जानें ये प्लान…

    June 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अधिक मास का आखिरी शुक्र प्रदोष आज, शाम को कर लें ये छोटा सा काम, चमक जाएगी आपकी सोई किस्मत…
    • मोदी ने मरवा दिया राहुल गांधी के इस बयान से मची खलबली, पार्टी की बड़ी बैठक में सरकार के खिलाफ महामंथन…
    • दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, जानिए अपने राज्य के मौसम का ये हाल
    • सस्ता होने वाला है पेट्रोल-डीजल ट्रंप के इस डील पर आ सकती है रिकॉर्ड की गिरावट, जानें ये प्लान…
    • नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए डॉ. मोहन, बताया कैसे हर क्षेत्र में विकास कर रहा प्रदेश…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?