Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » देश में 65 प्रतिशत लौंग की पैदावार होती है कन्याकुमारी में, यह है वजह…..
    News

    देश में 65 प्रतिशत लौंग की पैदावार होती है कन्याकुमारी में, यह है वजह…..

    By Tv 36 HindustanMarch 16, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कन्याकुमारी सिर्फ मंदिरों के लिए ही नहीं, मसालों के लिए जाना जाता है. देश में जितनी भी लौंग की पैदावार होती है, उसका 65 फीसदी हिस्सा कन्याकुमारी में पैदा होता है. यहां की लौंग यूं ही नहीं इतनी खास है, इसकी कई वजह भी हैं. कन्याकुमारी एक बार फिर चर्चा में हैं. पीएम मोदी शुक्रवार को यहां पहुंचे. आइए जानते हैं कि वो वजह जिसके कारण यहां लौंग की पैदावार ने रिकॉर्ड बनाया और खास खूबियां विकसित हुईं.मिट्टी, मौसम या तकनीक…

    कन्याकुमारी सिर्फ मंदिरों के लिए ही नहीं, मसालों के लिए जाना जाता है. मसालों की पैदावार में यहां की लौंग का अलग ही रुतबा है. देश में जितनी भी लौंग की पैदावार होती है, उसका 65 फीसदी हिस्सा कन्याकुमारी में पैदा होता है. यहां की लौंग तेज सुगंध, फ्लेवर और अपने तेल के लिए जानी जाती है. यही वजह है कि इसे ‘कन्याकुमारी क्लोव’ कहा जाता है. इसकी पहली खेप 1800 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने पेश की थी.यह कितनी खास है इसका अंदाज इस बात से लगाया जाता है, दूसरी जगह की लौंग में 18 फीसदी वोलाटाइल ऑयल पाया जाता है, वहीं यहां की लौंग में यह मात्रा 21 फीसदी होती है.

    यहां की लौंग यूं ही नहीं इतनी खास है, इसकी कई वजह भी हैं. कन्याकुमारी एक बार फिर चर्चा में हैं. पीएम मोदी शुक्रवार को यहां पहुंचे. आइए जानते हैं कि वो वजह जिसके कारण यहां लौंग की पैदावार ने रिकॉर्ड बनाया और खास खूबियां विकसित हुईं.

    कन्याकुमारी में लौंग की इतनी पैदावार क्यों?लौंग की खेती कन्याकुमारी के पहाड़ी हिस्से में होती है. यहां हर साल 1100 टन लौंग का उत्पादन होता है. देश में पैदा होने वाली 65 फीसदी लौंग कन्याकुमारी में होती है. इसकी भी कई वजह हैं. पहली वजह है, यहां की जलवायु. कन्याकुमारी में नॉर्थईस्ट और साउथवेस्ट मानसून दोनों असर पड़ता है.

    दूसरी, यहां की काली मिट्टी जो लौंग की पैदावार के लिए सबसे बेहतर मानी जाती है. यहां की मिट्टी में खास तरह के पोषण तत्व पाए जाते हैं जो लौंग की पैदावार को बढ़ाती है

    यहां का तापमान लौंग की पैदावार को बेहतर बनाने में मदद करता है. दोतरफा मानसून के असर के कारण मिट्टी में पर्याप्त नमी बनी रहती है. ये सारी चीजें लौंग की खेती के लिए वो परिस्थिति तैयार करती हैं जो इसकी जरूरत है. यहां की लौंग में सबसे ज्यादा 86 फीसदी तक यूजेनॉल होता है. यह खुशबू और स्वाद में दूसरे हिस्से में उगने वाली लौंग से कहीं ज्यादा बेहतर होती है.

    Clove Plantलौंग का पेड़.100 साल पुराने लौंग के पेड़कन्याकुमारी में लौंग का इतिहास कई दशकों पुराना है. यहां कई पेड़ ऐसे हैं जो 100 साल से भी ज्यादा पुराने हैं. मरामलाई, करुमपराई और वेल्लिमलाई समेत कई ऐसे क्षेत्र वीरापुली रिजर्व फॉरेस्ट का हिस्सा हैं और लौंग की खेती के लिए जाने जाते हैं. इसी खूबी के कारण कन्याकुमारी को जीआई टैग मिल चुका है.कन्याकुमारी को बेशक लौंग के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां पर कई मसालों की खेती होती है. इसमें इलायची, केला, आम, काली मिर्च, जायफल, सुपारी जैसे मसाले शामिल हैं.औसतन की इसकी न्यूनतम कीमत 500 से 700 रुपए प्रति किलो होती है. हालांकि पैदावार और दूसरी स्थितियों के आधार पर यह बढ़ती है.Cloveकन्याकुमारी में 100 साल पुराने लौंग के पेड़ हैं.

    149 देशों में एक्सपोर्ट होती है भारत की लौंगभारत दुनिया के 149 देशों में लौंग एक्सपोर्ट करता है और इस मामले में दुनियाभर का 10वां सबसे बड़ा एक्सपोर्टर देश है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में भारत ने 8 मिलियन डॉलर से अधिक की लौंग को अमेरिका समेत कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और UAE को निर्यात किया.दुनियाभर में खानपान को लेकर बढ़ते एक्सपेरिमेंट के कारण मसालों की डिमांड बढ़ रही है.

    Post Views: 0

    65 percent of cloves in the country are produced in Kanyakumari Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसात चरणों में होगा मतदान, इस तारीख को आएंगे लोकसभा चुनाव के नतीजे…..
    Next Article देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी लेकर आई नया प्लान, शेयर बाजार से कराएगी कमाई….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय…

    September 19, 2026

    नशामुक्त भारत अभियान तहत मुढाली में नशामुक्ति रैली दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक, मादकता सेवन नहीं करने दिलाई गई शपथ…

    September 19, 2026

    “प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीपों की रोशनी में पोषण का संकल्प प्रियतमा थांधी के नेतृत्व में आशीर्वाद से रोशन हुआ लालघाट

    September 19, 2026

    कल 9 घंटे के भीतर इन 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा IMD का अपडेट…

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय…
    • नशामुक्त भारत अभियान तहत मुढाली में नशामुक्ति रैली दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक, मादकता सेवन नहीं करने दिलाई गई शपथ…
    • “प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीपों की रोशनी में पोषण का संकल्प प्रियतमा थांधी के नेतृत्व में आशीर्वाद से रोशन हुआ लालघाट
    • कल 9 घंटे के भीतर इन 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा IMD का अपडेट…
    • अग्रवाल समाज का दो दिवसीय अग्र महाकुंभ सम्मेलन, सीएम साय हुए शामिल, कैबिनेट मंत्री समेत बड़ी संख्या में पहुंचे समाज के लोग…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?