Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गैस सिलेंडर और उसके पाइप की भी होती है एक्सपायरी डेट, आज ही कर लें चेक……
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    गैस सिलेंडर और उसके पाइप की भी होती है एक्सपायरी डेट, आज ही कर लें चेक……

    By Tv 36 HindustanMarch 19, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *मध्यप्रदेश:-* पहले जहां मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाया जाता था. तो वहीं अब लगभग हर घर में खाना गैस चूल्हे पर ही बनता है. जिसमें गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है. गैस का सिलेंडर जब खत्म हो जाता है. तो उसे रिफिल कराया जाता है. इसके साथ ही गैस चूल्हे में और सिलेंडर में आने वाली छोटी-मोटी कमियों पर भी हम ध्यान देते हैं. लेकिन एक चीज है जिस पर लोगों का ध्यान उतना नहीं जाता वह है गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट. और उसके साथ ही उसके पाइप की एक्सपायरी डेट. बहुत जरूरी होता है गैस सिलेंडर और उसकी पाइप की एक्सपायरी डेट जानना. चलिए कैसे पता करते हैं एक्सपायरी डेट इस बारे में जानते हैं. *इस तरह चेक करें सिलेंडर की एक्सपायरी डेट*जब आपने सिलेंडर लिया होगा तब आपने उसके ऊपर कुछ नंबर और अल्फाबेट लिखे देखे होंगे. जैसे कि A-24, B-22 या फिर C-25. यही नंबर होते हैं सिलेंडर की एक्सपायरी डेट. पहले आपको बताते हैं इसमें जो नंबर लिखा होता है उस बारे में. सिलेंडर पर लिखे नंबर का मतलब साल से होता है यानी C-25 है तो साल 2025 में सिलेंडर एक्सपायर होगा. अब बात करते हैं अल्फाबेट्स की, सिलेंडर पर जो अल्फाबेट लिखे होते हैं वह A,B,C और D होते हैं. हर एक अल्फाबेट 3 महीने को दर्शाता है. जैसे अगर A है तो वह सिलेंडर जनवरी से मार्च तक चलेगा. B है तो अप्रैल में जून तक, C है जुलाई का सितंबर और D है तो अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर. पर C-25 लिखा है तो वह दिसंबर 2025 तक चलेगा. ऐसे चेक करें पाइप की एक्सपायरी डेटसिलेंडर में लगा हुआ पाइप सही हो यह बहुत जरूरी है. वरना जरा सी चूक बड़े हादसे को दावत दे सकती है. हम अक्सर सिलेंडर के पाइप में लीकेज चेक करते हैं. कुछ कमी होती है तो उसे सही करवा लेते हैं. सिलेंडर के पाइप की एक्सपायरी डेट की बात की जाए तो जब आपने पाइप खरीद होता है. उसके बाद से 18 और 24 महीने के बाद आपको पाइप बदल देना चाहिए.क्योंकि उसके बाद यह कमजोर होने लगता है. कई पाइप पर देखा गया है कि वहां एक्सपायरी डेट दर्ज की गई होती है. तो ऐसे पाइप्स को आप उस डेट से पहले बदल दें. लेकिन इस बीच अगर आपको पाइप में कोई खराबी नजर आती है. तो आप उसे तुरंत बदलवा दें।

    Post Views: 0

    *Gas cylinder and its pipe also have expiry date chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअंतरिक्ष से आती है बहुत तेज आवाज, लेकिन धरती पर हमें वो सुनाई क्यों नहीं देती जाने…..
    Next Article एमपी में सभी विभागों में मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई बंद, जानिए क्यों लिया गया फैसला……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बंगाल में हुए नए सर्वे ने उड़ाए होश क्या चौका लगा पाएंगी सीएम जानें प्री-पोल में कौन जीत रहा है चुनाव…

    March 26, 2026

    रामनवमी पर इस समय रामलला का सूर्य तिलक, देशभर में भक्ति की धूम…

    March 26, 2026

    सीएम साय ने कहाखेलों से बदलेगा भविष्य, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का आगाज…

    March 26, 2026

    आज प्रदेश में मौसम करवट लेने को तैयार तेज हवाएं और गरज-चमक की चेतावनी…

    March 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बंगाल में हुए नए सर्वे ने उड़ाए होश क्या चौका लगा पाएंगी सीएम जानें प्री-पोल में कौन जीत रहा है चुनाव…
    • रामनवमी पर इस समय रामलला का सूर्य तिलक, देशभर में भक्ति की धूम…
    • सीएम साय ने कहाखेलों से बदलेगा भविष्य, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का आगाज…
    • आज प्रदेश में मौसम करवट लेने को तैयार तेज हवाएं और गरज-चमक की चेतावनी…
    • आज का राशिफल आज गुरुवार को किसे मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?