Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » Love you too…कहकर शिवराज ने दिया जवाब, लाड़ली बहनों को लेकर कही ये बात..
    News

    Love you too…कहकर शिवराज ने दिया जवाब, लाड़ली बहनों को लेकर कही ये बात..

    By Tv 36 HindustanMarch 19, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश:- पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी मामा और भैया वाली छवि के लिए प्रदेश ही बल्कि देश भर में फेमस हैं, यही कारण है कि समय समय पर उनके मामा-और भैया वाले बयान सामने आते रहते हैं. बीते दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ जब शिवराज सिंह चौहान सीहोर में भोपाल लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे. इस दौरान आयोजित एक जनसभा में भीड़ से आवाज आई ‘मामा आई लव यू.’ इस पर शिवराज ने रिप्लाई दिया- लव यू टू, ऑलवेज विद यू.  

    दरअसल पूर्व सीएम शिवराज भोपाल संसदीय क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का सीहोर में उद्घाटन के दौरान सभा में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज बोले, ‘मैं अभी दक्षिण भारत का दौरा करके आया हूं. आपको पता हो कि आजकल तो तमिलनाडु और कर्नाटक में भी मामा-मामा होता है.’ तभी भीड़ से एक कार्यकर्ता बोलता है- I love you mama. इसके जवाब में मंच पर खड़े शिवराज तपाक से कहते हैं- Love You too. फिर से वही कार्यकर्ता बोलता है- I Miss you… तो फिर रिप्लाई में पूर्व सीएम बोलते हैं- Always with you.आखिर में में कार्यकर्ता बोलता है- Thank you mama. 

    मैं कही नहीं जाऊंगा- शिवराज

    शिवराज सिंह चौहान अपनी चिर परिचित शैली में कहते नजर आते हैं, मैं तो हमेशा तुम्हारे साथ हूं रे, छोड़ के कहां जाऊंगा. नेता और कार्यकर्ता का संवाद सुनते ही मंच और जनसभा में मौजूद सभी नेता और कार्यकर्ता खिलखिलाकर हंस पड़ते हैं. 

    शिवराज की लोकप्रियता अभी भी कायम

    लोकसभा चुनाव के टिकट मिलने के बाद पहली बार पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान सीहोर के इछावर पहुंचे. यहां पर फिर शिवराज सिंह का जलवा देखने को मिला है. मामा की एक झलक पाने के लिए लाड़ली बहनों की भीड़ उमड़ पड़ी. शिवराज ने भी अपनी बहनों को सर झुकाकर प्रणाम किया. उन्होंने कहा कि अगर मेरी बहने मेरे साथ है तो मुझे किस बात का डर रहेगा.

    शिवराज को हराना कांग्रेस के लिए मुश्किल

    दरअसल विदिशा लोकसभा सीट पर शिवराज सिंह चुनाव लड़ रहे हैं. 1991 से 2004 तक पांच बार ये सीट शिवराज के खाते में ही थी.  इसके बाद जब वो सीएम बने और अपनी सीट छोड़ दी.विदिशा से मौजूदा सांसद रामकांत भार्गव,जो चौहान के विश्वासपात्र हैं..शिवराज के परिवार का दबदबा विदिशा  सीट पर हमेशा से रहा है..फिलहाल कांग्रेस ने अभी तक विदिशा से अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है. लेकिन इस सीट पर कांग्रेस को शिवराज को हरा पाना बहुत मुश्किल है. क्योंकि मामा की लाड़ली बहने अभी भी उनके साथ हैं.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रदूषण के मामले में लगातार चौथी बार टॉप पर दिल्ली, चर्चा में आया बिहार का ये जिला..
    Next Article केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में क्या है अंतर, एडमिशन के लिए कौन है बेहतर, जानें इसके फायदें..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    न कोर्ट स्टे, न चॉइस फिलिंग सिर्फ कोरा आश्वासन चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों का डीपीआई के सामने…

    May 6, 2026

    सीएम साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल…

    May 6, 2026

    अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी एक उम्मीद की नई रोशनी…

    May 6, 2026

    गर्मी से राहत मिली पर आंधी-बारिश से धान की फसल बर्बाद, किसान ….

    May 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • न कोर्ट स्टे, न चॉइस फिलिंग सिर्फ कोरा आश्वासन चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों का डीपीआई के सामने…
    • सीएम साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल…
    • अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी एक उम्मीद की नई रोशनी…
    • गर्मी से राहत मिली पर आंधी-बारिश से धान की फसल बर्बाद, किसान ….
    • कल से शुरू होगी ‘स्व गणना’, घर पर बैठ कर खुद भरे जनगणना फॉर्म, जानिए फॉर्म भरने की ये प्रक्रिया….
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?