नई दिल्ली:- सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कथित शराब घोटाला मामले में उन्हें ED द्वारा जारी किए गए सभी 9 समन को चुनौती देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था।
आज इस मामले में सुनवाई हो रही है, इस दौरान कोर्ट ने पूछा: केजरीवाल ईडी के सामने क्यों नहीं पेश हो रहे हैं? एक बार वो पेशी के लिए जाएंगे तो उन्हें पता चल जाएगा कि ईडी क्या चाहती है। इसपर सीएम केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुरक्षा की मांग कर डाली।
अभिषेक ने कहा कि 10 समन जारी हुए, सभी पर हमने जवाब दाखिल किया। हमने कहा है कि हम वर्चुअली किसी भी समय ED के सामने पेश हो कर जवाब देने को तैयार हैं। हमको पेश होने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन हमको कुछ प्रोटेक्शन चाहिए।
