नई दिल्ली:- लोक सभा चुनाव के कारण यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 16 जून तक के लिए स्थगित कर दी है।
UPSC ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के कारण 26 मई को होने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा प्रीलिम्स की तारीख पोस्टपोन कर 16 जून कर दी है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा IAS, भारतीय विदेश सेवा IFS और भारतीय पुलिस सेवा IPS सहित अन्य अधिकारियों के चयन के लिए यूपीएससी द्वारा हर साल सिविल सेवा परीक्षा आयोजित की जाती है।
