Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जानिए भाजपा की मजबूत महिलाओं के बारे में, जो लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमाने को बेताब……
    महिला

    जानिए भाजपा की मजबूत महिलाओं के बारे में, जो लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमाने को बेताब……

    By Tv 36 HindustanMarch 20, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर: लोकसभा चुनाव 2024 में अपना भाग्य आजमाने के लिए नेता बेताब है। कांग्रेस और बीजेपी में कई महिला नेत्रियां भी हैं जो संसद पहुंच कर प्रतिनिधित्व का सपना संजोये बैठी है। अभी तक घोषित प्रत्याशियों में कांग्रेस और बीजेपी दोनों दलों ने राजस्थान की एक एक सीट पर महिला प्रत्याशी उतारे हैं। कांग्रेस ने भरतपुर से संजना जाटव और भाजपा ने नागौर से ज्योति मिर्धा को टिकट दिया है। भाजपा में कई महिला नेत्रियां हैं जो लोकसभा टिकट की दावेदार हैं। बीजेपी को अभी 10 और सीटों पर प्रत्याशी उतारने बाकी है। इन सीटों पर ये महिला नेत्रियां दावेदारी पेश कर रही है। आइये जानते हैं बीजेपी की मजबूत महिला नेताओं के बारे में….

    बीजेपी में ये महिला नेता हैं लोकसभा टिकट की बड़ी दावेदार, जानिए कौन हैं ये दिग्गज

    ​अलका गुर्जर​​अलका गुर्जर​अलका गुर्जर पिछले कई सालों से बीजेपी में सक्रिय हैं। पार्टी में उनके पास राष्ट्रीय मंत्री का पद है। वे प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और केंद्रीय नेतृत्व की भरोसेमंद नेता है। अलका गुर्जर ने टोंक सवाई माधोपुर सीट से दावेदारी पेश की है। संगठन में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें टिकट दिए जाने की संभावनाएं जताई जा रही है।

    ​सौम्या गुर्जर​​सौम्या गुर्जर​जयपुर नगर निगम ग्रेटर की महापौर सौम्या गुर्जर ने भी टोंक सवाई माधोपुर सीट से दावेदारी की है। जयपुर मेयर रहते हुए वे बहुत की एक्टिव नेताओं की श्रेणी में आ गई हैं। उनके पति राजाराम गुर्जर भी पिछले भी पिछले कई सालों से पार्टी में सक्रिय हैं और संघ के साथ उनके अच्छे ताल्लुक हैं।​

    ज्योति खंडेलवाल​​ज्योति खंडेलवाल​जयपुर की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हुई थी। वे कांग्रेस की तेज तर्रार नेता रही हैं। वर्ष 2019 में ज्योति खंडेलवाल ने बीजेपी के रामचरण बोहरा के सामने जयपुर लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था। विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज ज्योति भाजपा में शामिल हो गई थी। जयपुर का जाना माना चेहरा और तेज तर्रार छवि होने के नाते वे लोकसभा चुनाव के टिकट की दावेदारी कर रही हैं।

    ​राखी राठौड़​​​राखी राठौड़<sub>​</sub>​जयपुर की रहने वाली राखी राठौड़ सैन्य परिवार से हैं। वे जयपुर नगर निगम में तीन बार पार्षद रही हैं और पार्टी की प्रखर वक्ता हैं। राखी राठौड़ ने जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से दावेदारी पेश की है।​

    हर्षिनी कुलहरी​​हर्षिनी कुलहरी​हर्षिनी कुलहरी झुंझुनूं की जिला प्रमुख हैं। वे मौजूदा सांसद नरेंद्र कुमार की पुत्रवधू हैं। बीजेपी ने नरेंद्र कुमार को विधानसभा चुनाव में उतारा लेकिन वे चुनाव हार गए। ऐसे में पार्टी उनके बजाय अन्य प्रत्याशी की तलाश कर रही है। ऐसे में हर्षिनी कुलहरी का नाम आगे आया है। वे झुंझुनूं सीट से मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं।​

    सरोज कुलहरी​​सरोज कुलहरी​झुंझुनू लोकसभा सीट से एक और महिला पिछले कुछ सालों के पार्टी में काफी सक्रिय हैं। वे पूर्व जिला परिषद सदस्य हैं और टिकट की दावेदारी कर रही है। सरोज कुलहरी के समर्थक पिछले कई महीनों से झुंझुनूं लोकसभा सीट पर सक्रिय हैं और जनसमर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। ऐसे में सरोज को भी मजबूत माना जा रहा है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Know about the strong women of BJP Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपर्व निर्वाचन के मद्देनजर ली गई डायल 112 की आपात बैठक……
    Next Article पूरी दुनिया में आज के दिन मनाया जाता है इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…

    March 10, 2026

    ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…

    March 10, 2026

    थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…

    March 10, 2026

    केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…

    March 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…
    • ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…
    • थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…
    • केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…
    • स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: 10 घंटे तक चलेगी बहस, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?