नई दिल्ली:- Infinix Note 40 सीरीज ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया। इस सीरीज के चार मॉडल- Note 40, Note 40 Pro, Note 40 Pro 5G, और Note 40 Pro+ पेश किए गए हैं। इस सीरीज के स्मार्टफोन में आईफोन वाली 20W वायरलेस MagCharge का सपोर्ट दिया है। इसके साथ ही चारों मॉडल कर्व्ड डिस्प्ले और JBL साउंड सपोर्ट के साथ पेश किए गए हैं।
Infinix Note 40 सीरीज की कीमत और उपलब्धता
Infinix Note 40 Pro+ 5G स्मार्टफोन को 309 डॉलर की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। Note 40 Pro 5G स्मार्टफोन को 289 डॉलर और 4G मॉडल को 259 डॉलर की कीमत में पेश किया गया है। सीरीज के बेसिक मॉडल Note 40 4G को 199 डॉलर की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। सभी स्मार्टफोन की सेल ग्लोबल मार्केट में 19 मार्च से शुरू होगी। कंपनी जल्द ही चारों मॉडल को भारत में भी लॉन्च करेगी।
Infinix Note 40 Pro+ और Note 40 Pro 5G की खूबियां
इनफिनिक्स के दोनों फोन Android 14 पर आधारित XOS 14 कस्टम यूजर इंटरफेस के साथ पेश किए गए हैं। कैमरा की बात करें तो दोनों फोन में 108MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 2MP का मैक्रो और 2MP का डेप्थ कैमरा सेंसर दिया गया है।
