नई दिल्ली:- लड्डू गोपाल की सेवा-पूजा से लेकर उन्हें स्नान कराने, सुलाने, उठाने और भोग लगाने से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें शास्त्रों में बताई गई हैं। ठीक ऐसे ही इन कार्यों को करने के दौरान बोले जाने वाले मंत्रों का भी उल्लेख मिलता है। इसी कड़ी में आज हम ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानेंगे कि लड्डू गोपाल को भोग लगाने के दौरान कौन से मंत्र का जाप करना चाहिए और क्या है इसका महत्व।
लड्डू गोपाल को भोग लगाते समय क्या बोलें?
लड्डू गोपाल को भोग लगाते समय ‘त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।’ मंत्र का जपा करना चाहिए। इस मंत्र का अर्थ है कि मेरे पास जो भी है भगवान वो सब आपने ही दिया है और अब उसी को भोग के रूप में मई आपको अर्पित कर रहा हूं। इसे ग्रहण करें और अपनी कृपा मुझ पर बनाए रखें।
