: यह चुनावी फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) की अध्यक्षता वाले बीजेपी के सर्वोच्च निकाय ने लिया. बीजेपी (BJP) मेघालय की दोनों सीट शिलांग (Shillong) और तुरा (Tura) में एनपीपी (NPP) के उम्मीदवारों को अपना समर्थन देगी.’Meghalaya: इस राज्य में चुनाव नहीं लड़ेगी BJP, सहयोगी दल के लिए छोड़ा दावा; किया समर्थन का ऐलान
: भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूर्वोत्तर की एक-एक सीट पर बारीकी से नजर बनाए हुए है. हर सीट पर जीत की उम्मीद में बीजेपी ने पूर्वोत्तर में सहयोगी दलों का पूरा ध्यान रखते हुए अपनी व्यूह रचना को बुना है. मेघालय (Meghalay) में लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (National People’s Party) के दोनों उम्मीदवारों को अपना समर्थन देने की घोषणा की है. पार्टी के उच्च पदाधिकारियों ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके साथ ही मेघालय, मणिपुर, नगालैंड में भी बीजेपी अपने कैंडिडेट नहीं उतारेगी
. बीजेपी लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी रीजनल पार्टियों को समर्थन देगी. 19 अप्रैल को इन राज्यों में वोटिंग होगी.उन्होंने कहा कि यह चुनावी फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) की अध्यक्षता वाले बीजेपी के सर्वोच्च निकाय ने लिया. बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने ‘X’ पर कहा, ‘माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी के निर्देशों के अनुसार, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बीजेपी मेघालय की दोनों सीट शिलांग (Shillong) और तुरा (Tura) में एनपीपी (NPP) के उम्मीदवारों को अपना समर्थन देगी.’
अधिकारियों ने बताया कि मेघालय में शिलांग और तुरा दोनों सीटों से चुनाव लड़ने के लिए कुल छह उम्मीदवारों ने टिकट के लिए आवेदन किया है, जिनमें कैबिनेट मंत्री एएल हेक भी शामिल हैं.
नॉर्थ-ईस्ट में कब-कब हैं चुनाव?नॉर्थ ईस्ट में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा. 19 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश की सभी 2 सीटों पर, असम की 5, मणिपुर की सभी 2, मेघालय की सभी 2 और मिजोरम व नगालैंड की सभी 1-1 सीटों पर चुनाव होगा. 26 अप्रैल को दूसरे चरण में असम की 5 और तीसरे चरण में 7 मई को असम की बाकी 4 सीटों पर मतदान होगा. नतीजे 4 जून को मतगणना के बाद आएंगे.मेघालय का सियासी समीकरणमेघालय राज्य का निर्माण 21 जनवरी 1972 को हुआ था.
मेघालय का क्षेत्रफल 22,429 वर्ग किलोमीटर हैं. मेघालय की राजधानी शिलांग है, मेघालय की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है. यहां लोकसभा की 2 सीट हैं. यहां विधानसभा की 60 सीटे हैं. वर्तमान में मेघालय के चीफ मिनिस्टर कोनार्ड संगमा (Conrad Sangma) हैं. मेघालय पहले असम का हिस्सा हुआ करता था. यहां खासी, पनार, गारो और अंग्रेजी भाषाएं बोली जाती हैं. मेघालय की साक्षरता दर 75 फीसदी से ज्यादा है.
यहां की 80 फीसदी जनता खेती पर निर्भर है. एनपीपी का इतिहासनेशनल पीपुल्स पार्टी भारत में एक राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक पार्टी है, हालांकि इसका प्रभाव ज्यादातर मेघालय में है. जुलाई 2012 में एनसीपी से निष्कासन के बाद लोकसभा के पूर्व स्पीकर पी. ए. संगमा (PA Sangma) ने इस पार्टी की स्थापना की थी. मेघालय में विधानसभा चुनाव 2023 में हुआ था.
Views: 0