Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जेल से ही सरकार चलाने पर अड़े हुए, क्या हो सकता है ऐसा संभव……
    News

    दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जेल से ही सरकार चलाने पर अड़े हुए, क्या हो सकता है ऐसा संभव……

    By Tv 36 HindustanMarch 27, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : लोकसभा चुनाव के बीच राजधानी दिल्ली में एक नया संकट पैदा होता जा रहा है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी की हिरासत में हैं और उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है. आम आदमी पार्टी ने जिस तरह से प्रदर्शन शुरू किया है उससे साफ है कि जेल जाने पर भी केजरीवाल इस्तीफा नहीं देंगे. भाजपा इस्तीफा मांग रही है. ऐसे में सवाल है कि आगे क्या होगा?

    दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जेल से ही सरकार चलाने पर अड़े हुए हैं. अगर ऐसा ही चला तो क्या दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लग सकता है. इस तरह के सवाल राजधानी में पूछे जा रहे हैं. तर्क दिया जा रहा है कि चुने हुए मुख्यमंत्री के पास कई तरह की जिम्मेदारियां होती हैं जिसे कस्टडी में रहते हुए निभाना व्यावहारिक नहीं है. फिलहाल ईडी की हिरासत में होते हुए केजरीवाल सरकारी आदेश जारी कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी कह रही है कि न तो आरोपपत्र आए हैं और न ही फैसला तो सीएम को अपनी जिम्मेदारियों को निभाने से रोका नहीं जा सकता. ऐसे में कानून और संविधान के विशेषज्ञों ने कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब दिए है.

    हिरासत से आदेश: जेल में बंद कैदी को घरवालों और अपने वकील से मिलने का अधिकार मिलता है. हालांकि किसी मुख्यमंत्री (Arvind Kejriwal News Today) के लिए जेल में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए किसी तरह की सहूलियत मिलना मुश्किल है. हाल में जब हेमंत सोरेन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री थे और उन्हें गिरफ्तार किया जाना था तो उन्होंने पहले राजभवन जाकर इस्तीफा दिया था. अब सीएम केजरीवाल कस्टडी से आदेश जारी कर रहे हैं.कानून और संविधान विशेषज्ञ विराग गुप्ता और निशांत गौतम ने ‘भास्कर’ को बताया कि सरकारी आदेश की एक प्रक्रिया होती है. संबंधित विभाग का मंत्री सिफारिश करता है.

    कैबिनेट की सलाह पर मुख्यमंत्री दस्तखत करते हैं और आदेश जारी होता है. हिरासत या जेल में होने पर सीएम का इस तरह से जिम्मेदारियों को निभाना मुश्किल है. एक्सपर्ट साफ कह रहे हैं कि दिल्ली के सीएम ने हिरासत में जो दो आदेश दिए हैं उसका कोई कानूनी औचित्य नहीं है. मंत्रियों से सीएम की रूटीन मुलाकात: एक्सपर्ट का कहना है कि सीएम मंत्रियों और अधिकारियों से नियमित रूप से नहीं मिल सकते हैं. जांच एजेंसी हिरासत में इसकी मंजूरी नहीं दे सकती. अगर वह जेल जाते हैं तो भी यह संभव नहीं होगा. जेल मैन्युअल इसकी इजाजत नहीं देते हैं. जेल में मुख्यमंत्री मंत्रियों और अधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं लेकिन लिखित आदेश नहीं दे सकते. कैबिनेट की बैठक: एक बात स्पष्ट है कि सीएम हों या आम कैदी, सबके लिए प्रावधान एक समान हैं. ऐसे में विधायकों से मिलना, अधिकारियों के साथ मीटिंग और विभागों के काम देखने में मुश्किल आएगी. हां, सीएम के जेल में रहने पर सरकार का सबसे वरिष्ठ मंत्री कैबिनेट की मीटिंग कर सकता है. सीएम जेल से कैबिनेट मीटिंग में शामिल नहीं हो सकते हैं और न ही जेल में मीटिंग बुला सकते हैं. जेल से कितनी मंजूरी: जानकार कहते हैं कि जेल से सरकार चलाने के लिए न तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा मिलेगी और न कैबिनेट की मीटिंग में भाग लेने की मंजूरी होगी.बड़ी बात यह है कि जेल मैन्युअल में अगर इसकी इजाजत नहीं है तो अदालत भी सीएम अरविंद केजरीवाल को परमिशन नहीं दे सकती. अभी के नियमों को देखें तो आरोपी को पेशी के लिए ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा मिलती है.

    Post Views: 0

    Arvind Kejriwal is adamant on running the government from jail in Delhi Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleखाली पड़े फेस वॉश ट्यूब को ना फेंके, आइऐ जानते है कैसे करे इनका इस्तेमाल
    Next Article हंसने से ठीक होगी मेंटल हेल्थ, जानें लाफिंग से कैसे होती है हीलिंग…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, चुनाव आयोग की शक्तियों को बताया …

    May 27, 2026

    आसाराम को तगड़ा झटका, हाई कोर्ट ने बरकरार रखी की ये सजा, तुरंत सरेंडर करने का आदेश…

    May 27, 2026

    पद्मिनी एकादशी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का ये सही समय…

    May 27, 2026

    राज्य में TMC को बड़ा झटका पार्षदों के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल…

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, चुनाव आयोग की शक्तियों को बताया …
    • आसाराम को तगड़ा झटका, हाई कोर्ट ने बरकरार रखी की ये सजा, तुरंत सरेंडर करने का आदेश…
    • पद्मिनी एकादशी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का ये सही समय…
    • राज्य में TMC को बड़ा झटका पार्षदों के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल…
    • राज्य में TMC को बड़ा झटका पार्षदों के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?