नई दिल्ली:- जब हम हंसते हैं तो हमारा शरीर एंडोर्फिन रिलीज करता है, जिसे आमतौर पर फील-गुड हार्मोन के रूप में जाना जाता है. ये खुशी और आराम की भावना को बढ़ावा देता है. वहीं यह नेचुरल केमिकल रिएक्शन ना सिर्फ हमारे मूड को बेहतर बनाता है बल्कि हमारे पूरे शरीर में सकारात्मक प्रभाव भी लाता है.
हंसने से कैसे होती है हीलिंग
मूड में सुधार– हंसने से ब्रेन में एंडोर्फिन, सेरोटोनिन और डोपामाइन रिलीज होते हैं. ये सभी हैप्पी हार्मोन हैं, जिससे मूड अच्छा होता है. रोजाना हंसना व्यक्ति के उत्साह को बढ़ाता है, अवसाद के लक्षणों को कम करता है और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है.
एंग्जाइटी और स्ट्रेस में कमी– हंसी एक प्राकृतिक तनाव निवारक के रूप में कार्य करती है और ये चिंता व तनाव को कम करने में मदद करती है. यह हमारा ध्यान नकारात्मक विचारों और चिंताओं से हटाती है. हंसने से स्ट्रेस और एंग्जाइटी कम होने के साथ मन को शांति मिलती है.
रचनात्मकता और उत्पादकता बढ़ाती है– हंसने से व्यक्ति की क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी में वृद्धि होती है. आप जितना हंसेंगे, उतना ही आपका दिमाग क्रिएटिव !
