Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » एलजी चाहें तो केजरीवाल चला सकते हैं जेल से सरकार, जानें क्या है वो कानूनी पेच..
    News

    एलजी चाहें तो केजरीवाल चला सकते हैं जेल से सरकार, जानें क्या है वो कानूनी पेच..

    By Tv 36 HindustanMarch 28, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया. ईडी ने शराब नीति में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दो घंटे की पूछताछ के बाद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था. केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी मुख्यमंत्री पद से उनका इस्तीफा मांग रही है. ऐसे में सभी के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर दिल्ली सरकार का क्या होगा. क्या केजरीवाल इस्तीफा देंगे या जेल से ही सरकार चलाएंगे? 

    क्या जेल से सरकार चला सकते हैं केजरीवाल

    आम आदमी पार्टी का कहना है कि केजरीवाल मुख्यमंत्री हैं और मुख्यमंत्री रहेंगे. इतना ही नहीं पार्टी के नेताओं का कहना है कि केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे. हालांकि, कानूनी तौर पर उन्हें ऐसा करने में कोई दिक्कत नहीं है. क्यों कि देश में ऐसा कोई कानून नहीं है, जो किसी मुख्यमंत्री को जेल से सरकार चलाने से रोकता हो. न ही संविधान में जेल जाने पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का कोई प्रावधान है. यानी दोष सिद्ध होने तक कोई भी विधायक, सांसद या मुख्यमंत्री अपने पद पर रह सकता है. जिस हिसाब से केजरीवाल कानूनी तौर पर जेल में रहकर सरकार चला सकते हैं. 

    • केजरीवाल पर अभी कोई भी मंत्रालय नहीं है, वे वह मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नियमित बैठकों के माध्यम से शासन चला रहे हैं. ऐसे में जेल जाने से उनके शासन पर सीधा असर पड़ने की संभावना है. इतना ही नहीं उन्हें जेल में रहकर जेल मैनुअल का भी पालन करना होगा, इसके मुताबिक, केजरीवाल हफ्ते में सिर्फ दो बैठकें कर सकते हैं. इतना ही नहीं एक कैदी हफ्ते में सिर्फ दो बार ही अपने परिवार, दोस्तों या सहयोगियों से मुलाकात कर सकता है. इस हिसाब से केजरीवाल को जेल से सरकार चलाने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. जेल में कैबिनेट की बैठक बुलाना या अपने सेल में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करना व्यावहारिक नहीं लगता. 
       
      एलजी की भूमिका अहम

    दिल्ली की सत्ता को एक निर्वाचित मुख्यमंत्री और एक उपराज्यपाल चलाता है. उपराज्यपाल वीके सक्सेना राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से संबंधित संवैधानिक प्रावधान, अनुच्छेद 239 AA के ऑपरेशन को सस्पेंड करने की सिफारिश भारत के राष्ट्रपति से कर सकते हैं. इसके बाद आर्टिकल 239AB के तहत दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की जा सकती है. केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उपराज्यपाल कह सकते हैं कि उनके अधीन दिल्ली प्रशासन अपने कर्तव्यों का पालन नहीं कर सकता. 

    अगर एलजी चाहें तो सीएम रह सकते हैं केजरीवाल

     उपराज्यपाल के पास किसी भी इमारत को जेल में बदलने का अधिकार है, और अगर केजरीवाल एलजी से उन्हें घर में नजरबंद करने की अपील करते हैं, वे आसानी से दिल्ली सरकार के दिन-प्रतिदिन के कामकाज का हिस्सा बन सकते हैं.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews If LG wants india Kejriwal can run the government from jail Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमुंगेर सीट पर बाहुबलियों की जुटान,बाढ़-मोकामा करेगा फैसला….
    Next Article नहीं है पैसे, इसलिए नहीं लड़ना चाहती चुनाव, निर्मला सीतारमण का चौंकाने वाला दावा..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देते ही दिव्यांग बिंदे राम को मिली ये ट्राईसाइकिल…

    October 10, 2026

    विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं से तैयार होंगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मुख्यमंत्री साय…

    October 10, 2026

    भावनात्मक,समाजिक व सन्तुलित जीवन जीने में सकारात्क सोच निर्मित करना मानसिक स्वास्थ्य को प्रेरित करता है…

    October 10, 2026

    सरकार आपके द्वार शिविर से खिले हितग्राहियों के चेहरे, बुजुर्ग दीनबंधु को श्रवण यंत्र और राजकुमारी को मिला पक्का आवास

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देते ही दिव्यांग बिंदे राम को मिली ये ट्राईसाइकिल…
    • विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं से तैयार होंगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मुख्यमंत्री साय…
    • भावनात्मक,समाजिक व सन्तुलित जीवन जीने में सकारात्क सोच निर्मित करना मानसिक स्वास्थ्य को प्रेरित करता है…
    • सरकार आपके द्वार शिविर से खिले हितग्राहियों के चेहरे, बुजुर्ग दीनबंधु को श्रवण यंत्र और राजकुमारी को मिला पक्का आवास
    • सेवा संकल्प शिविर में श्रमिक परिवारों को मिला आर्थिक संबल उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने वितरित किए योजनाओं तहत चेक
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?