नई दिल्ली:- प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को आज तलब किया है। गहलोत से आबकारी नीति को लेकर पूछताछ की जाएगी। ED के मुताबिक गहलोत उस मंत्री समूह का हिस्सा थे जिसने शराब नीति का मसौदा तैयार किया था
गहलोत पर अपने सरकारी आवास का इस्तेमाल विजय नायर को करने देने का भी आरोप है।
ED ने पहले कहा था कि संबंधित अवधि के दौरान गहलोत ने अपने मोबाइल फोन नंबर भी बार-बार बदले थे।
