Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहा “साइबर जागृति अभियान”’’साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, विधायक श्री अमर अग्रवाल ने किया सतर्क रहने का आह्वान ’
    कोरबा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहा “साइबर जागृति अभियान”’’साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, विधायक श्री अमर अग्रवाल ने किया सतर्क रहने का आह्वान ’

    By Tv36 HindustanAugust 15, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    कोरबा :–
    डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध भी एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है। ऐसे में साइबर अपराधों से बचाव के लिए स्वयं जागरूक रहना और अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक “साइबर जागृति अभियान” चलाया जा रहा है।


    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री अमर अग्रवाल ने साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज साइबर अपराध एक गंभीर अपराध की श्रेणी में है और तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ अलग-अलग तरीकों से लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में जागरूकता और सतर्कता ही इससे बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।
    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान के माध्यम से आम नागरिकों तक जागरूकता का संदेश पहुंचा रही है। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से नगरीय निकायों एवं पंचायत स्तर तक साइबर सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी मिल सके।
    विधायक श्री अग्रवाल ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अनजान नंबरों से आने वाली कॉल पर सावधानी बरतें, किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर तुरंत सतर्क होकर उचित माध्यम से इसकी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से बचाव केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक जागरूकता का विषय है। यदि हम स्वयं सतर्क रहें और दूसरों को भी सावधान करें, तो साइबर अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। आइए, साइबर जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में शहरवासी, पत्रकारगण उपस्थित थे।
    ’आप भी “साइबर जागृति अभियान” से जुड़ें’
    अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। साइबर जागरूकता से जुड़ी अपनी Selfie अपलोड करें और / cgpolicedept को टैग करें।

    Post Views: 115

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकोरबा में 80 वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और उमंग के माहौल में संपन्न मुख्य अतिथि विधायक श्री अमर अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लीशहीद जवानों के परिजनों को किया सम्मानित…
    Next Article देशभक्ति के रंग रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह युवा पार्षद “रजत” ने किया ध्वजारोहण, विद्यार्थियों की इन प्रस्तुतियों ने बांधा समां
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    रेलवे में 1,421 पदों पर भर्ती का मौका, ALP से स्टेशन मास्टर तक भरे जाएंगे पद इतने सितंबर तक आवेदन…

    August 15, 2026

    बारिश में बना ले इन सब्जियों से दूरी, नहीं तो हो जाएंगे बीमार, जानें वजह…

    August 15, 2026

    देशभक्ति के रंग रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह युवा पार्षद “रजत” ने किया ध्वजारोहण, विद्यार्थियों की इन प्रस्तुतियों ने बांधा समां

    August 15, 2026

    कोरबा में 80 वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और उमंग के माहौल में संपन्न मुख्य अतिथि विधायक श्री अमर अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लीशहीद जवानों के परिजनों को किया सम्मानित…

    August 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • रेलवे में 1,421 पदों पर भर्ती का मौका, ALP से स्टेशन मास्टर तक भरे जाएंगे पद इतने सितंबर तक आवेदन…
    • बारिश में बना ले इन सब्जियों से दूरी, नहीं तो हो जाएंगे बीमार, जानें वजह…
    • देशभक्ति के रंग रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह युवा पार्षद “रजत” ने किया ध्वजारोहण, विद्यार्थियों की इन प्रस्तुतियों ने बांधा समां
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहा “साइबर जागृति अभियान”’’साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, विधायक श्री अमर अग्रवाल ने किया सतर्क रहने का आह्वान ’
    • कोरबा में 80 वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और उमंग के माहौल में संपन्न मुख्य अतिथि विधायक श्री अमर अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लीशहीद जवानों के परिजनों को किया सम्मानित…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?