नई दिल्ली:- सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को जमानत दे दी और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने दावा किया किया कि बीजेपी आने वाले दो महीनों में आप के चार नेताओं को गिरफ्तार करने वाली है.
केजरीवाल सरकार की मंत्री आतिशी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि बीजेपी ने उनके करीबी से संपर्क किया था और पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया था.
आतिशी ने कहा कि उन्हें कहा गया कि अगर वो बीजेपी में शामिल नहीं हुईं तो उन्हें एक महीने में गिरफ़्तार कर लिया जाएगा.
उन्होंने कहा,भारतीय जनता पार्टी ने मेरे एक व्यक्तिगत करीबी व्यक्ति के माध्यम से मुझे भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन करने के लिए अप्रोच किया. मुझे ये कहा गया कि या तो मैं भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन कर लूं, अपना पॉलिटिकल करियर बचा लूं, अपना पॉलिटिकल करियर बढ़ा लूं।
