मध्यप्रदेश :- कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज बालाघाट दौरे पर हैं इससे पहले उन्होंने अपने निवास पर प्रेसवार्ता किया। इस दौरान जीतू पटवारी ने पीएम मोदी की मध्यप्रदेश यात्रा को लेकर बयान दिया उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी जबलपुर जबलपुर आ रहे है . इस दौरान पटवारी ने पीएम मोदी के 2014 में किए गए वादों की याद दिलाई और सीबीआई और ईडी, आईटी के दुरुपयोग के आरोप भी लगाए .
पटवारी ने प्रेस वार्ता में पूर्व सीएम शिवराज सिंह और पूर्व सीएस इकबाल सिंह बैस के खिलाफ लोकायुक्त जांच की अनुमति को लेकर सवाल उठाए और पीएम मोदी से पांच सवालों के जवाब भी मांगे.
पीएम मोदी से किए पांच सवाल:
व्यापमं मामले को लेकर पीएम मोदी जबलपुर में जबाब दें
पीएम मोदी ने 5 गारंटी दी थी लेकिन उन गारंटियों का क्या हुआ
लाड़ली बहिना को 3000₹ देने का वादा किया था उसका जबाब दें पीएम
आदिवासियों के साथ अत्याचार को लेकर पीएम मोदी जबाब दें
एक करोड़ 30 लाख बच्चे बेरोजगार है, दो करोड़ रोजगार देने की बात की थी कहा है वह रोजगार पीएम जबाब दें
व्यापम से जुड़ा सुधीर शर्मा पर्दे के पीछे से सरकार चला रहे है इसका जबाब पीएम दे
इस दौरान पटवारी ने डॉ. मोहन यादव को सीएम बनाये जाने पर कहा कि शिवराज सिंह के चेहरे पर विधानसभा चुनाव लड़ा और पर्ची से डॉ. मोहन यादव को सीएम बना दिया. पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के जादूगर वाले बयान पर बोले शिवराज सिंह चौहान सबसे बड़े जादूगर है व्यापमं करके अपराधी का पता नहीं, लाडली बहिनों से वादा कर 3000 ₹ नहीं दिए फिर भी भाई बने हुए है यह जादूगर तो नहीं तो क्या है.
बीजेपी में जोइनिंग को लेकर जीतू पटवारी ने सवाल खड़े किए ,और बीजेपी को चुनौती दी कहा जिन दो लाख से अधिक लोगों को जोइनिंग करवाया है उनकी लिस्ट जारी करें।
अनुशासनहीनता में जिन्हें कांग्रेस से निकाला उन्होंने बीजेपी जॉइन की, बीजेपी भ्रम फैलाने का काम बंद करें।
