नई दिल्ली:- निर्मला सीतारमण केंद्रीय वित्त मंत्री कहा कर्नाटक में उसकी ‘गारंटी’ ने न केवल राज्य के बजट को नुकसान पहुंचाया है बल्कि विकासात्मक गतिविधियों पर भी बोझ डाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में जो वादे किए हैं, वे लागू नहीं हो पाएंगे और बजट घाटा होगा।
उन्हें लागू करने के लिए धन की कमी आड़े आएगी। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी किया था। उन्होंने कांग्रेस से पूछा,क्या आपके पास इस देश के लिए कोई दृष्टिकोण है? क्या आपको इस बारे में कोई उम्मीद है कि प्रौद्योगिकी और शिक्षा हमारे युवाओं की कैसे मदद कर सकती है।
सीतारमण ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सिर्फ दिखावे के लिए वादे करती है और उसके वादों को हवा-हवाई करार दिया। उन्होंने विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए पर निशाना साधते हुए कहा कि उसका सिर्फ एक ही सीधा एजेंडा है और वह है नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद से हटाना। लेकिन भाजपा फिर से सत्ता में आएगी।
उन्होंने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार की भी जमकर आलोचना की। कहा- ”सबसे पहले मैं चाहती हूं कि कर्नाटक सरकार बताएं कि मई 2023 में कुल 20 हजार करोड़ रुपये की चार परियोजनाएं क्यों रोक दी गईं? ‘ जल जीवन मिशन जो हर घर में पीने का पानी पहुंचा रहा है, क्यों बंद कर दिया गया है? उसे प्रोत्साहित क्यों नहीं किया जा रहा है?उन्होंने कहा कि कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार खुद स्वीकार कर चुके हैं कि उनके पास विकास कार्यों के लिए धन नहीं है। वादे पूरे करने से बड़ा वित्तीय बोझ पड़ा है।
