Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » एंबुलेंस की आड़ में कर रहे थे तस्करी, छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ाया इतने करोड़ का गांजा दो गिरफ्तार…
    छत्तीसगढ

    एंबुलेंस की आड़ में कर रहे थे तस्करी, छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ाया इतने करोड़ का गांजा दो गिरफ्तार…

    By Tv 36 HindustanApril 7, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ बलौदा बाजार में लगातार गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है बावजूद इसके अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं. आये दिन नशे के सौदागरों की भी गिरफ्तारी की जाती है. इसी कड़ी में एक बार फिर से छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां 108 एंबुलेंस की आड़ में 7 क्विंटल गांजा ले जा रहे आरोपियों के साथ करोड़ों का गांजा जप्त किया गया है.

    दरसअल, 6 अप्रैल को भाटापारा ग्रामीण थाना को 108 एम्बुलेंस में गांजे की तस्करी करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एम्बुलेंस की घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी एम्बुलेंस 108 में उड़ीसा से गांजा भरकर मध्यप्रदेश जा रहा था। जांच में करीब 7 क्विंटल गांजा जब्त किया गया है। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।

    विभिन्न माध्यमों से यह सूचना लगातार प्राप्त हो रही थी कि, जिले की सड़क मार्गों का गांजा तस्करों द्वारा एक सुरक्षित मार्ग के रूप में उपयोग किया जा रहा है। गांजा तस्करों के इस नेटवर्क को तोड़ने एवं इस अवैध कार्य में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार कड़ी कार्रवाई होना अत्यंत आवश्यकता था। जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ की ओर से गिधौरी, कसडोल, बलौदाबाजार होते हुए भाटापारा की ओर जाने वाली सड़क मार्ग में लगातार पुलिस द्वारा निगरानी करने हेतु निर्देशित किया गया।

    इसी बीच निरीक्षक परिवेश तिवारी थाना कसडोल को मुखबिर एवं विश्वस्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 06.04.2024 को सुबह 10.00 बजे सारंगढ़-बिलाईगढ़ की ओर से बलौदाबाजार होते हुए सड़क मार्ग द्वारा एम्बुलेंस वाहन के माध्यम से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर कुछ शातिर अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर आने वाले हैं। कि सूचना पर आशीष अरोरा एसडीओपी भाटापारा और साइबर सेल प्रभारी प्रियेश जान की टीम द्वारा एंबुलेंस का पीछा किया जा रहा था तभी थाना भाटापारा से पुलिस टीम द्वारा बलौदाबाज़ार-भाटापारा सड़क मार्ग में पटपर चौक पेट्रोल पम्प के पास नाकाबंदी किया गया, जिसमें पेट्रोल पम्प के पास घेराबंदी कर एक एम्बुलेंस वाहन को रोका गया। एम्बूलेंस में चालक सहित 02 लोग बैठे थे, जिनसे पूछताछ पर दोनों की गतिविधियां संदिग्ध लग रही थी। तत्पश्चात दोनों व्यक्तियों को नीचे उतारकर, एम्बुलेंस वाहन का निरीक्षण किया गया।

    एम्बूलेंस वाहन क्र. CG04 HD 7836 में तलाशी के दौरान वाहन के पीछे 24 प्लास्टिक बोरी में 752 पैकेट में बंधा अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। तलाशी कार्रवाई पश्चात एम्बुलेंस वाहन में मिले गांजा का विधिवत तौल कार्यवाही कराया गया, जिसमें एम्बुलेंस से कुल 752 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला जिसे जप्त किया गया है। उक्त गांजा का बाजार मूल्य 2 करोड़ 25 लाख 60 हज़ार रूपये है। साथ ही एम्बूलेंस वाहन क्र. CG04 HD 7836 अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपए तथा आरोपियों से नगद 50 हजार रुपए भी जप्त किया गया है। इस प्रकार संपूर्ण कार्रवाई में 752 किलोग्राम गांजा सहित कुल 2 करोड़ 41 लाख 10 हजार का मशरूका जप्त किया गया है। जांच पर एंबुलेंस वाहन की डेक्सबोर्ड में दो नंबर प्लेट, जिसमें MH43 BX 5728 भी जप्त किया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्र. 211/2024 धारा 20 B NDPS एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया जा रहा है।

    Post Views: 0

    again ganja worth so many crores was caught in Chhattisgarh chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur They were smuggling under the guise of an ambulance Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसोमवती अमावस्या पर इन तीन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, चमक उठेगाआपका सोया हुआ भाग्य…
    Next Article अब एक ही उम्‍मीद बेंगलुरु पर दोहरी मार: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से और बढ़ी पानी की समस्या
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ‘लोकतंत्र को बचाने के लिए ऐसा करना पड़ा’, ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बोले…

    March 10, 2026

    आखिर चैत्र अमावस्या को क्यों कहते हैं भूतड़ी अमावस्या जानिए इस खास अमावस्या के दिन किन बातों से बचें…

    March 10, 2026

    ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बरसात, BCCI ने किया इनामी राशि का ऐलान …

    March 10, 2026

    विधानसभा में नेशनल हेराल्ड विज्ञापन का मुद्दा गरमाया, 3.06 करोड़ के भुगतान पर सरकार से सवाल, सीएम ने दी जानकारी …

    March 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ‘लोकतंत्र को बचाने के लिए ऐसा करना पड़ा’, ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बोले…
    • आखिर चैत्र अमावस्या को क्यों कहते हैं भूतड़ी अमावस्या जानिए इस खास अमावस्या के दिन किन बातों से बचें…
    • ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बरसात, BCCI ने किया इनामी राशि का ऐलान …
    • विधानसभा में नेशनल हेराल्ड विज्ञापन का मुद्दा गरमाया, 3.06 करोड़ के भुगतान पर सरकार से सवाल, सीएम ने दी जानकारी …
    • अब 25 दिन से पहले नहीं मिलेगा दूसरा गैस सिलेंडर, सरकार ने बदले बुकिंग के ये नियम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?