नई दिल्ली:- धार्मिक मान्यता है कि सोमवार का व्रत करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। साथ ही घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। शिव पुराण में वर्णित है कि भगवान शिव के उपासकों के जीवन में व्याप्त और आने वाली सभी बलाएं टल जाती हैं। साथ ही मृत्यु उपरांत भव सागर से मुक्ति मिल जाती है। अगर आप भी देवों के देव महादेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो चैत्र अमावस्या पर इन तीन चीजों से उनका अभिषेक करें। आइए जानते हैं-
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए चैत्र अमावस्या तिथि पर स्नान-ध्यान के बाद शुद्ध शहद से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से व्यक्ति के सकल मनोरथ सिद्ध होते हैं। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संताप दूर हो जाते हैं।
अगर आप भगवान शिव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन विधि-विधान से महादेव की पूजा करें। इस समय शुद्ध घी से भगवान शिव का अभिषेक करें। शास्त्रों में वर्णित है कि घी के अभिषेक से शिवजी शीघ्र प्रसन्न होते हैं।
भगवान शिव जलाभिषेक से शीघ्र प्रसन्न होते हैं। मनोकामना पूर्ति हेतु चैत्र अमावस्या पर स्नान-ध्यान कर श्वेत वस्त्र धारण करें। इसके पश्चात गंगाजल में काले तिल, बेल पत्र और पान के पत्ते मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
