नई दिल्ली :- हर भारतीय घर में बैंगन की सब्जी को अलग तरह से बनाया जाता है. कोई इसे भरवां बना कर खाना पसंद करता है तो कोई आलू और टमाटर के साथ मिक्स करके बनाता है. इतना ही नहीं इससे बैंगन फ्राई, बैंगन भरता और यहां तक की पकौड़े तक बनाएं जाते हैं. इतनी वैराइटी होने के बाद भला इसे कौन नहीं पसंद करेगा. बैगन को सेहत के लिहाज से भी काफी अच्छा माना जाता है. आपको बता दें कि बैंगन में पोटैशियम, मैंगनीशियम और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कुछ लोगों के लिए बैंगन का सेवन जहर से कम नहीं हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को नहीं करना चाहिए बैंगन का सेवन.
अगर आप वेट-लॉस डाइट को फॉलो कर रहे हैं तो आप बैंगन की सब्जी का सेवन न करें. बैगन में तेल का इस्तेमाल अधिक होता है. जो तेल को सोखता है जो वसा होता है जिसके कारण आपका वजन बढ़ सकता है.
बैंगन की सब्जी का ज्यादा सेवन करने से बवासीर का खतरा हो सकता है. इसलिए खास कर बवासीर के रोगियों को बैंगन के सेवन से बचना चाहिए.
जिन लोगों को पाचन संबंधित समस्या है, उन्हें बैंगन की सब्जी खाने से बचना चाहिए. गैस या पेट दर्द की समस्या है और आप बैंगन खा रहे है तो इससे पेट की दिक्कत बढ़ सकती है. इसलिए पाचन की समस्या में बैंगन की सब्जी का सेवन न करें.
जिन लोगों के पेट में पथरी या स्टोन है, उन्हें भूलकर भी बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए. क्योंकि बैंगन में ऑक्सलेट नाम का तत्व पाया जाता है, जिसकी वजह से पथरी की समस्या और बढ़ सकती है.
