Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रामलला का अयोध्या में होगा रामनवमी पर सूर्य तिलक, जानें सूर्याभिषेक का महत्व…
    ज्योतिष

    रामलला का अयोध्या में होगा रामनवमी पर सूर्य तिलक, जानें सूर्याभिषेक का महत्व…

    By Tv 36 HindustanApril 9, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- नवरात्र में राम जन्मभूमि मंदिर में 9 दिन शक्ति की उपासना की जाएगी। नवमी तिथि को बालक राम को 56 प्रकार के व्यंजन का भोग लगाया जाएगा। इस बार राम नवमी पर रामलला का सूर्याभिषेक किया जाए। राम नवमी पर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में सूर्य की किरणें रामलला के मस्तक पर पड़ेंगी, जिससे बालक राम का सूर्य तिलक भी होगा।

    नवरात्र के पहले दिन से रामनवमी तक बालक राम विशेष प्रकार के वस्त्र धारण करेंगे। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार प्रभु के वस्त्रों की शैली को बदला गया है। मयूर व अन्य वैष्णव चिन्हों को रंग-बिरंगे रेशम के साथ-साथ असली तारों से काढ़ा गया है। भगवान राम के वस्त्र खादी कॉटन से निर्मित हैं और वस्त्रों पर असली चांदी एवं सोने की हस्त-छपाई की गई है। छपाई में प्रयोग किए हुए सभी चिन्ह वैष्णव पद्धति के हैं।

    चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही रामलला के भव्‍य व दिव्‍य जन्‍मोत्‍सव की तैयारी के लिए विविध अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। राम जन्मभूमि मंदिर में 9 दिन शक्ति की उपासना की जाएगी। चांदी की चौकी पर कलश स्थापना के साथ नौ दिनों तक बालक राम के साथ मां दुर्गा की भी पूजा होगी। नौ दिन तक दुर्गा सप्तशती पाठ और हवन कुंड में आहूति दी जाएगी। नवमी तिथि को बालक राम को 56 प्रकार के व्यंजन का भोग लगाया जाएगा। इसके साथ नौ दिन तक रामचरितमानस का पाठ भी चलेगा। पूरे नवरात्र भर मंदिर को फूलों से विशेष रूप से सजाया जाएगा। वहीं रात में बालक राम का मंदिर लाइटों से जगमगाएगा। इसके अलावा मंदिर में खूबसूरत रंगोलियां भी बनाई जाएंगी।

    मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि तैयारी पूरी चल रही है। रामनवमी पर चार मिनट तक रामलला का सूर्य तिलक होगा। इसके लिए राममंदिर में उपकरण लगाए जा रहे हैं। बताया कि दिन में 12 बजे ऑप्टोमैकेनिकल सिस्टम से सूर्य की किरणें प्रभु रामलला के ललाट पर डाली जाएगीं। मंदिर के भूतल पर दो दर्पण और एक लेंस लगाया जा चुका है। सूर्य की रोशनी दूसरे तल पर लगे तीन लेंस और 2 दर्पणों से होते हुए भूतल पर लगाए गए आखिरी दर्पण पर पड़ेगी। इससे परावर्तित होने वाली किरणों से मस्तक पर तिलक बनेगा। यह सूर्य अभिषेक 75 मिमी. का होगा

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Ramlala will have Surya Tilak on Ram Navami in Ayodhya Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान, इनकी सरकार में एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता चीन…
    Next Article मधुमक्खियों का हमला,विधायक समेत 25 लोग घायल,CM के आगमन से पूर्व पूजा स्थल पर मचा हड़कंप…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राजधानी में 28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, ये हेल्पलाइन नंबर जारी, पोलियो मुक्त देश लक्ष्य…

    June 27, 2026

    इंक्रीमेंट और प्रमोशन चाहिए तो आज ही ऑफिस टेबल से हटा दें ये 5 चीजें, खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते…

    June 27, 2026

    क्या बार-बार गर्म किया हुआ तेल बन सकता है जहर जानिए कब तक है सुरक्षित और कब तुरंत फेंक देना चाहिए…

    June 27, 2026

    चांदी की ईंटे और गहने सुरक्षित’, राम मंदिर ट्रस्ट का आया पहला बयान; चंपत राय-अनिल मिश्रा को लेकर कहा कि…

    June 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राजधानी में 28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, ये हेल्पलाइन नंबर जारी, पोलियो मुक्त देश लक्ष्य…
    • इंक्रीमेंट और प्रमोशन चाहिए तो आज ही ऑफिस टेबल से हटा दें ये 5 चीजें, खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते…
    • क्या बार-बार गर्म किया हुआ तेल बन सकता है जहर जानिए कब तक है सुरक्षित और कब तुरंत फेंक देना चाहिए…
    • चांदी की ईंटे और गहने सुरक्षित’, राम मंदिर ट्रस्ट का आया पहला बयान; चंपत राय-अनिल मिश्रा को लेकर कहा कि…
    • सीएम डॉ. यादव ने की बड़ी घोषणाएं, ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा साल 2027, जनवरी में भोपाल में होगी GIS…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?