नई दिल्ली :- लोग कई बार सेविंग करने की प्लानिंग करते हैं। वह ज्यादा रिटर्न की चाह में कई जगह पर निवेश भी करते हैं।
भविष्य की टेंशन खत्म करने के लिए निवेश करना काफी अच्छा ऑप्शन है, लेकिन निवेश से पहले कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।अगर आप भी इस वित्त वर्ष में निवेश करने का सोच रहे हैं तो आपको निवेश से पहले कुछ बातों का विशेषरूप से ध्यान रखने की आवश्यकता है।
कई बार हम यह तो सोच लेते हैं कि हमें निवेश करना है पर हमारे पास सही प्लानिंग नहीं होती है। ऐसे में निवेश से पहले सही प्लानिंग होना बहुत जरूरी है। कई बार आपात स्थिति में निवेश करने का सपना धाराशाही हो जाती है और आर्थिक स्थिति भी खराब हो जाती है।
अगर सही प्लानिंग के साथ निवेश किया जाए तो आपात स्थिति में भी हम वित्तीय तौर पर दुरुस्त रहेंगे।
वर्तमान में मार्केट में कई तरह के निवेश ऑप्शन मौजूद है। ऐसे में आपको हमेशा ज्यादा रिटर्न वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना चाहिए। अगर आप गारंटी रिटर्न के साथ निवेश करना चाहते हैं तो आप एफडी या पीपीएफ में निवेश कर सकते हैं।
इसके अलावा आप म्यूचुअल फंड में एसआईपी में भी निवेश कर सकते हैं। यह एक लॉन्ग टर्म स्कीम है।हम जब भी निवेश करें तो हमेशा रिसर्च करें। कई बार लोग जल्दबाजी में निवेश कर देते हैं। निवेश करते समय कभी भी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।
अगर आप स्टॉक मार्केट में निवेश का सोच रहे हैं तो आप जिस कंपनी के शेयर खरीदने वाले हैं उस कंपनी के बारे में पूरी तरह से रिसर्च कर लें। इसके बाद ही आप इसमें निवेश करें।
