नई दिल्ली:- बुधवार का दिन सनातन धर्म में भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस दिन देवों के देव महादेव के पुत्र भगवान गणेश की पूजा की जाती है। साथ ही शुभ कार्यों में सिद्धि प्राप्ति हेतु व्रत रखा जाता है। भगवान गणेश को कई नामों से जाना जाता है। इनमें एक नाम विघ्नहर्ता है। भगवान गणेश विघ्नों को दूर करते हैं। धार्मिक मत है कि भगवान गणेश की पूजा करने वाले साधकों के जीवन में व्याप्त दुख और संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही सुख, सौभाग्य, आय और आयु में वृद्धि होती है।
अतः भक्तगण श्रद्धा भाव से भगवान गणेश की पूजा करते हैं। अगर आप भी आर्थिक विषमता से निजात पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय ऋणमोचन महागणपति स्तोत्र का पाठ करें। इस स्तोत्र के पाठ से चंद दिनों में कर्ज की समस्या से मुक्ति मिलती है।
भगवान गणेश की पूजा करने वाले साधकों के जीवन में व्याप्त दुख और संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही सुख सौभाग्य आय और आयु में वृद्धि होती है। अतः भक्तगण श्रद्धा भाव से भगवान गणेश की पूजा करते हैं। अगर आप भी आर्थिक विषमता से निजात पाना चाहते हैं तो बुधवार के दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करें।
