Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पश्चिम बंगाल में BJP का बढ़ता, वोट स्विंग,इतनी बड़ी चुनौती से ममता बनर्जी कैसे पाएंगी पार,जाने पूरा मामला…
    चुनाव

    पश्चिम बंगाल में BJP का बढ़ता, वोट स्विंग,इतनी बड़ी चुनौती से ममता बनर्जी कैसे पाएंगी पार,जाने पूरा मामला…

    By Tv 36 HindustanApril 10, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी है कि बीजेपी इस बार पश्चिम बंगाल में नंबर एक की पार्टी बनेगी. दोनों पार्टियों का यही टकराव कोलकाता से दिल्ली तक सड़कों पर भी दिख रहा है. जहां टीएमसी बीजेपी पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगा कर सड़कों पर है, वहीं बीजेपी टीएमसी पर भ्रष्टाचार और संदेशखाली की घटनाओं के बाद महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रही है. उधर, कांग्रेस और सीपीएम पश्चिम बंगाल में चुनाव को त्रिकोणीय बनाने का प्रयास कर रहे हैं.

    आइए आंकड़ों के जरिए समझते हैं कि पश्चिम बंगाल की तस्वीर कैसी रहती आई है. टीएमसी को राज्य की 42 लोक सभा सीटों में से 2009 में 31.2% वोट के साथ 19 सीटें मिली थी.2014 में 39.4% वोट के साथ 34 सीटें मिली थी. 2019 में 43.3% वोट के साथ 22 सीटें मिली थी.पिछले चुनाव में टीएमसी के पक्ष में लगभग 4 प्रतिशत मतों का स्विंग देखने को मिला था लेकिन उसे 12 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा था.

    पश्चिम बंगाल में बीजेपी का उभार हैरान करने वाला है. बीजेपी पिछले दस साल में ही प्रमुख विपक्षी दल बन कर उभरी है और अब वो टीएमसी को बराबरी की टक्कर दे रही है. 2009 में बीजेपी को 6.14% वोट के साथ केवल एक सीट मिली थी. 2014 में बीजेपी का वोट करीब दस प्रतिशत बढ़ कर 16.8% हो गया लेकिन सीट केवल दो ही मिली थी. लेकिन पिछले लोक सभा चुनाव में बीजेपी ने जबर्दस्त कामयाबी हासिल की. 2019 में बीजेपी का वोट बढ़ कर 40.3% हो गया और उसे 18 सीटें मिलीं. यानी बीजेपी के पक्ष में 23.5% का स्विंग हुआ था. बीजेपी के सीटों में 2014 की तुलना में 2019 के लोकसभा चुनाव में 16 सीटों की बढ़ोतरी हुई थी.

    दरअसल, बीजेपी के इस उभार के पीछे मोदी फैक्टर के साथ ही लेफ्ट कांग्रेस का गर्त में पहुंचना भी है। इन दोनों ही दलों के वोट बड़ी संख्या में बीजेपी को चले गए। लिहाजा जहां टीएमसी का वोट प्रतिशत लगातार बढ़ता रहा, बीजेपी को लेफ्ट कांग्रेस के वोट मिलने का फायदा मिला. लेकिन इस चुनाव में लेफ्ट कांग्रेस गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं. वे किसे ज्यादा नुकसान पहुंचाएंगे, यह रिजल्ट ही बताएगा.

    बीजेपी ने इस लोक सभा चुनाव में 35 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. आइए देखते हैं कि इस आंकड़ें तक पहुंचने के लिए बीजेपी की क्या ताकत और क्या कमजोरी है.

    मोदी फैक्टर, बीजेपी को इस चुनाव में सबसे अधिक भरोसा पीएम मोदी की छवि है.
    सीएए,सीएए को लेकर भी बंगाल में बीजेपी को काफी उम्मीदे हैं
    संदेशखाली मुद्दा -संदेशखाली की घटना को लेकर बीजेपी टीएमसी पर दवाब बना रही है.
    टीएमसी पर भ्रष्टाचार के आरोप- टीएमसी के कई नेताओं पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोप का भी बीजेपी फायदा उठाना चाहेगी.

    2021 विधानसभा में हार के बाद से संगठन में बिखराव
    आठ विधायक और 2 सांसद टीएमसी में गए, एक वापस आया
    नेताओं के अंदरूनी मतभेद
    स्थानीय निकाय चुनाव में कमजोर प्रदर्शन
    लेफ्ट कांग्रेस गठबंधन

    बंगाल में लगातार तीसरे टर्म सत्ता में आने के बाद ममता बनर्जी की पार्टी की कोशिश है कि वो 2014 वाले अपने प्रदर्शन को एक बार फिर से कर दिल्ली में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करे. हालांकि टीएमसी के लिए यह आसान नहीं होगा.

    टीएमसी की मजबूती

    ममता बनर्जी की लोकप्रियता
    मजबूत संगठन
    विपक्षी वोटों का बिखराव
    अल्पसंख्यक वोट बैंक
    समाज कल्याण की योजनाएं
    लक्ष्मी भंडार, कन्याश्री, सबुज साथी, युवाश्री, बुजुर्ग पेंशन

    टीएमसी की कमजोरी

    लेफ्ट कांग्रेस गठबंधन के कारण मुस्लिम वोट में विभाजन की संभावना है.
    संदेशखाली के बाद महिला सुरक्षा पर रिकॉर्ड पर सवाल.
    टीएमसी नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप.
    शिक्षक भर्ती और राशन घोटाले में कई पूर्व मंत्री, नेता जेल में हैं.

    राजनीतिक विश्लेषक अमिताभ तिवारी ने कहा कि इस चुनाव में संदेशखाली की घटना के कारण टीएमसी के महिला वोट बैंक पर असर पड़ सकता है. पिछले चुनाव में बीजेपी की तुलना में महिलाओं ने टीएमसी को अधिक वोट किया था. सीएए को लेकर भी मतों का ध्रुवीकरण हो सकता है. बंगाल और असम में इसके असर की संभावना है. इंडिया गठबंधन में फूट का फायदा भी बीजेपी को मिल सकता है. कांग्रेस और वाममोर्चा का अलग लड़ना टीएमसी के लिए नुकसानदायक हो सकता है. ऐसी 12 सीटें हैं जहां बीजेपी 10 प्रतिशत से कम मतों से हारी है.

    Post Views: 0

    BJP's vote swing is increasing in West Bengal chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews how will Mamta Banerjee overcome such a big challenge india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस दिन को पूजा के समय करें ऋणमोचन स्तोत्र का पाठ, कर्ज से मिलेग निजात और लाभ…
    Next Article जानिए जयपुर में ऐसा रहेगा मौसम का हाल, इंद्र देव डालेंगे राजस्थान बनाम गुजरात मैच के रोमांच में खलल…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ राजधानी में ‘AAP’ का मेलोडी प्रोटेस्ट यहां पर बांटी टॉफी…

    May 26, 2026

    सरकारी भर्ती के नियम में बदलाव, भृत्य और चौकीदार के लिए 12वीं पास जरूरी, ग्रेड-3 के लिए गये डिग्री अनिवार्य…

    May 26, 2026

    UPI से PF निकालने से पहले निपटा लें ये 5 जरूरी काम, नहीं तो अटक सकता है आपका पैसा…

    May 26, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, कर्मचारी चयन मंडल GAD के अधीन, सड़क निर्माण ठेकेदारों को मिली राहत, पढ़े ये सभी फैसले…

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ राजधानी में ‘AAP’ का मेलोडी प्रोटेस्ट यहां पर बांटी टॉफी…
    • सरकारी भर्ती के नियम में बदलाव, भृत्य और चौकीदार के लिए 12वीं पास जरूरी, ग्रेड-3 के लिए गये डिग्री अनिवार्य…
    • UPI से PF निकालने से पहले निपटा लें ये 5 जरूरी काम, नहीं तो अटक सकता है आपका पैसा…
    • साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, कर्मचारी चयन मंडल GAD के अधीन, सड़क निर्माण ठेकेदारों को मिली राहत, पढ़े ये सभी फैसले…
    • सबके लिए एक समान फिटमेंट फैक्टर’ का फॉर्मूला बदलने की मांग, रेलवे एसोसिएशन के ये 5 सुझाव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?