नई दिल्ली:- सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल परीक्षा 2023 के अंतिम नतीजों की घोषणा कर दी गई है। आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2023 के अंतिम नतीजों की घोषणा आज यानी मंगलवार, 16 अप्रैल 2024 को की गई। इसके साथ ही UPSC द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार वर्ष 2023 की परीक्षा के लिए घोषित रिक्तियों के सापेक्ष 1016 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है।
साथ ही, UPSC द्वारा सूचना के मुताबिक CSE 2023 में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप ) किया है। वहीं, इसके बाद अनिमेष प्रधान ने दूसरा और डोनुरू अनन्या रेड्डी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस परीक्षा में सफल घोषित किए गए सभी उम्मीदवारों सूची UPSC की आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर देख सकते हैं। UPSC द्वारा जारी चयनित उम्मीदवार की पूरी सूची इस लिंक से देखें।
