Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अयोध्या में मिला बम बनाने के तरीके वाला पर्चा, तीन मेडिकल छात्र हिरासत में खुफिया एजेंसियां अलर्ट…
    अपराध

    अयोध्या में मिला बम बनाने के तरीके वाला पर्चा, तीन मेडिकल छात्र हिरासत में खुफिया एजेंसियां अलर्ट…

    By Tv36 HindustanAugust 1, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश :– अयोध्या जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे विभाग में शनिवार सुबह बम बनाने की विधि बताने का एक संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुआ है। जानकारी सामने आते ही कॉलेज में हड़कंप मच गया। कॉलेज प्रशासन ने मामले की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और जांच में जुट गई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 8:00 बजे यह घटना सामने आई। रोज की तरह शनिवार को भी विभाग के इंचार्ज सुबह अपनी रूटीन ड्यूटी के लिए कॉलेज पहुंचे। विभाग में ही उन्होंने एक दराज खोला तो अंदर एक पेपर रखा था। पेपर देखते ही उनके होश उड़ गए। इस पेपर पर कथित तौर पर बम बनाने की विधि और लेआउट बना था। इंचार्ज ने तुरंत इस संदिग्ध दस्तावेज की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अरविंद सिंह को दी।
    फर्स्ट ईयर का छात्र पर आशंका
    प्रिंसिपल डॉ. अरविंद सिंह ने बिना देर किए स्थानीय पुलिस को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। पूछताछ और शुरुआती जांच में पता चला कि शुक्रवार को पूरी रात एक्स-रे विभाग के रूम में फर्स्ट ईयर का ही एक छात्र ड्यूटी पर था। छात्र का नाम सरफराज बताया जा रहा है। वह यूपी के ही बलरामपुर जिले बताया जा रहा है। पुलिस को इसी छात्र पर आशंका है कि शुक्रवार की रात में ड्यूटी के दौरान इसी छात्र ने इसका लेआउट तैयार किया या यह इसमें शामिल हो सकता है।

    खुफिया एजेंसियां अलर्ट
    खुफिया एजेंसियां और अयोध्या पुलिस मामले की जांच हर पहलू से कर रही हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किसी ने क्षेत्र में माहौल खराब करने, शरारत के मकसद करने के उद्देश्य से ऐसा किया या फिर यह कोई गंभीर साजिश है। इस पूरे घटना के बाद के कॉलेज प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क हो गया है। कॉलंज परिसर के अंदर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

    तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया डिटेन
    मेडिकल कॉलेज से सूचना मिलते ही पुलिस की एक स्पेशल टीम तुरंत कॉलेज पहुंची। पुलिस ने संदिग्ध दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही मुख्य संदिग्ध छात्र सरफराज को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पुलिस लगातार उससे कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

    पुलिस जांच में पता चला कि शुक्रवार को रात में ड्यूटी के दौरान संदिग्ध छात्र सरफराज के साथ ही दो अन्य लोग भी वहां उपस्थित थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कॉलेज कैंपस से ही एक अन्य युवक को हिरासत में लिया। इसका नाम अभिषेक बताया जा रहा है, जबकि संतोष नाम के एक अन्य व्यक्ति से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।
    इन व्यक्तियों की भूमिका पर पुलिस कर रही जांच
    फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में इन दोनों व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस दस्तावेज के बारे में इन्हें पहले से ही कोई जानकारी थी। मामले पर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अरविंद सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस संदिग्ध दस्तावेज के बारे में जैसे ही कॉलेज प्रबंधन को पता चला, तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

    उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में कॉलेज प्रशासन की तरफ से पूरा सहयोग किया जा रहा है। पुलिस की रिपोर्ट तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Post Views: 145

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकुलगाम आतंकी हमले में प्रदेश के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    कुलगाम आतंकी हमले में प्रदेश के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि…

    August 1, 2026

    भारतीय बॉक्सर जैस्मिन ने महिलाओं के इतने किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीता…

    August 1, 2026

    इतने अगस्त को रिलीज होगा यश की फिल्म ‘Toxic’ का ट्रेलर, नए पोस्टर ने बढ़ाया फैंस का उत्साह…

    August 1, 2026

    भुट्टे के रेशे फेंकने से पहले जान लें ये बात, सेहत के लिए हो सकते हैं फायदेमंद…

    August 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अयोध्या में मिला बम बनाने के तरीके वाला पर्चा, तीन मेडिकल छात्र हिरासत में खुफिया एजेंसियां अलर्ट…
    • कुलगाम आतंकी हमले में प्रदेश के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि…
    • भारतीय बॉक्सर जैस्मिन ने महिलाओं के इतने किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीता…
    • इतने अगस्त को रिलीज होगा यश की फिल्म ‘Toxic’ का ट्रेलर, नए पोस्टर ने बढ़ाया फैंस का उत्साह…
    • भुट्टे के रेशे फेंकने से पहले जान लें ये बात, सेहत के लिए हो सकते हैं फायदेमंद…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?