Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पेशाब में दिखने वाले ये 5 लक्षण हो सकते हैं हाई यूरिक एसिड का संकेत, ज्यादातर लोग कर देते हैं इग्नोर..
    News

    पेशाब में दिखने वाले ये 5 लक्षण हो सकते हैं हाई यूरिक एसिड का संकेत, ज्यादातर लोग कर देते हैं इग्नोर..

    By Tv 36 HindustanApril 16, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हाई यूरिक की समस्या से आजकल काफी लोग परेशान हैं। दरअसल, यूरिक एसिड हमारे शरीर में बनने वाले एक तरह का अपशिष्ट पदार्थ है, जो प्यूरिन नामक केमिकल के टूटने से बनता है। आमतौर पर, हमारी किडनी इसे फिल्टर करके पेशाब के जरिए शरीर से बाहर निकाल देती है। लेकिन जब किडनी ठीक तरह से काम नहीं कर पाती है, तो शरीर में इसका स्तर बढ़ जाता है। जिसकी वजह से यह जोड़ों के आसपास क्रिस्टल के रूप में जमा होने लगता है। शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से जोड़ों में दर्द, सूजन और गाउट जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर सही समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो सेहत को कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं। यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने पर शरीर में कई लक्षण नजर आते हैं। साथ ही, पेशाब में भी इसके कुछ लक्षण देखने को मिल सकते हैं। तो आइए, जानते हैं हाई यूरिक एसिड होने पर पेशाब में कौन-कौन से लक्षण दिखते हैं?

    पेशाब करते समय जलन होना

    शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने पर पेशाब में जलन की समस्या हो सकती है। साथ ही, पेशाब करते समय दर्द भी हो सकता है। हालांकि, ये यूरिन इंफेक्शन या कुछ अन्य बीमारियों का लक्षण भी हो सकता है। ऐसे में, सही कारण का पता लगाने के लिए आपको डॉक्टर से मिलकर जांच करवा लेनी चाहिए। अगर समय पर इलाज न किया जाए, तो यूरिक की समस्या बढ़ सकती है।

    पेशाब के रंग में बदलाव

    हाई यूरिक एसिड होने पर पेशाब के रंग में भी बदलाव नजर आ सकता है। इसकी वजह से पेशाब का रंग मटमैला या धुंधला नजर आने लगता है। अगर आपको भी पेशाब झागदार या गहरे रंग का नजर आ रहा है, तो आपको डॉक्टर से मिलकर टेस्ट जरूर करवाना चाहिए। यह इस बात का संकेत है कि आपकी किडनी ठीक तरह से काम नहीं कर पा रही है।

    बार-बार पेशाब आना

    यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने पर बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है। दरअसल, जब यूरिक एसिड बढ़ जाता है, तो किडनी अपना काम सही तरह से नहीं कर पाती है। इससे किडनी पर अधिक भार बढ़ जाता है, जिससे मरीज को बार-बार पेशाब जाने की इच्छा महसूस होती है। अगर आपको भी लंबे समय से इस तरह की परेशानी हो रही है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

    पेशाब में खून आना

    शरीर में जब यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, तो बॉडी में पानी की कमी हो सकती है। डिहाइड्रेशन के कारण आपके पेशाब में खून भी आ सकता है। यह इस बात का संकेत है कि आप किसी इंफेक्शन की चपेट में हैं। अगर आप भी इस तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

    पेशाब करते समय गंध आना

    शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने पर पेशाब से तीव्र गंध आने लगती है। हालांकि, इसके पीछे कुछ अन्य कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं। डायबिटीज जैसी बीमारियों में भी पेशाब से तेज गंध आ सकती है। अगर आपको भी इस तरह का लक्षण महसूस हो रहा है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

    Post Views: 660

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकाफिला लेकर नामांकन फॉर्म जमा करने पहुंचे सिंधिया, बुलडोजर से समर्थकों ने की फूलो की वर्षा…
    Next Article दीपिका पादुकोण की तरह 35 के बाद प्लान कर रही हैं प्रेगनेंसी, एक्सपर्ट से जानें लेट प्रेगनेंसी से जुड़ी समस्याएं..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…

    March 25, 2026

    देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…

    March 25, 2026

    26 या 27 मार्च जानें कब है रामनवमी, नोट करें सटीक तिथि और ये शुभ मुहूर्त…

    March 25, 2026

    ATM से पैसे निकालने जा रहे हैं तो ये 5 बैंकिंग नियम जान लीजिए, वरना खाली हो सकता है आपका पूरा बैंक अकाउंट…

    March 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…
    • देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…
    • 26 या 27 मार्च जानें कब है रामनवमी, नोट करें सटीक तिथि और ये शुभ मुहूर्त…
    • ATM से पैसे निकालने जा रहे हैं तो ये 5 बैंकिंग नियम जान लीजिए, वरना खाली हो सकता है आपका पूरा बैंक अकाउंट…
    • किसानों की खुशियों भरी होली के बाद अब भूमिहीन कृषि श्रमिकों की नवरात्रि भी हुई समृद्ध सीएम सायं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?