नई दिल्ली:- दीपिका पादुकोण , ऋचा चड्ढा और यामी गौतम वो अभिनेत्रियां हैं जो जल्द ही मां बनने वाली और इन सभी की उम्र 35 वर्ष से अधिक है। बता दें कि 30साल की उम्र को अब तक गर्भधारण के लिए बेहतरीन माना जाता रहा है। लेकिन, बॉलीवुड अभिनेत्रियों की ही तरह बहुत-सी महिलाएं 30 के बाद या 35 साल की उम्र के बाद गर्भधारण कर रही हैं। डॉ. सोनल सिंघल से जानते हैं कि 35 की उम्र के बाद कंसीव करना कितना सेफ है और इस उम्र में गर्भधारण मुश्किल क्यों माना जाता है।
क्या 35 की उम्र के बाद कम हो जाती है फर्टिलिटी?
डॉ. सोनल कहती हैं कि, महिलाओं में जन्म के साथ ही एग्स का निर्माण शुरू हो जाता है। इसका अर्थ है कि भले ही आप गर्भधारण 20, 30 या 45 की उम्र में करें लेकिन गर्भधारण में मदद करने वाले फीमेल एग्स बचपन से ही आपके अंदर बनने लगते हैं। ये एग्स जितनी देर तक शरीर में रहते हैं होनेवाले बच्चे के लिए गम्भीर क्रोमोसोमल समस्याओं का रिस्क उतना ही कम होता है। बता दें कि 35 साल की उम्र के बाद गर्भधारण करने पर बच्चे में डाउन सिंड्रोम का रिस्क अधिक हो सकता है।
30 साल की उम्र के बाद से ही महिलाओंकी प्रजनन क्षमता या फर्टिलिटी कम होने लगती है। हालांकि ज्यादातर महिलाओं को शुरूआत में ज्यादा दिक्कतें नहीं आतीं लेकिन, 35-36 के बाद कुछ महिलाओं की फर्टिलिटी हाई होती है तो कुछ की प्रजनन क्षमता में कमी आने लगती है। इसी तरह उम्र बढ़ने के साथ एग्ज की संख्या भी कम होने लगती जिससे फर्टिलिटी कम होने लगती हैं। वहीं 30 के बाद प्रेगनेंसी से जुड़ी अन्य समस्याओं का रिस्क भी बढ़ने लगता है।
35 के बाद प्रेगनेंसी में किस तरह की मुश्किलें आ सकती हैं?
डॉ.सोनल सिंघल के अनुसार, अधिक उम्र की वजह से मांओं को कई दिक्कतें आ सकती हैं। जैसे-
गर्भपात या मिसकैरिज का खतरा अधिक होता है।
स्टिलबर्थ का खतरा
जेस्टेशनल डायबिटीज
प्रीक्लेम्पसिया का रिस्क
जन्म के समय बच्चे का वजन कम होना
लेबर के समय कॉम्प्लिकेशन्स और सीजेरियन या सी-सेक्शन डिलिवरी का रिस्क भी 35 साल की उम्र के बाद की प्रेगनेंट महिलाओं में अधिक देखे जाते हैं। इसी तरह खून गाढ़ा होने और रक्त के थक्के बनने और डीप वेन थ्रॉम्बोसिस की समस्या भी अधिक उम्र वाली महिलाओं में अधिक देखी जाती है।
हेल्दी प्रेगनेंसी के लिए अपनाए ये एक्सपर्ट टिप्स
35 के बाद सेफ और हेल्दी प्रेगनेंसीके लिए अपनी लाइफस्टाइल को हेल्दी बनाना जरूरी है। अगर आप भी 35 के बाद गर्भधारण की प्लानिंग कर रही हैं तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें-