बेंगलुरु:- कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर द्वारकीश का 81 साल की उम्र में निधन हो गया. द्वारकीश के निधन पर इंडस्ट्री में शोक की लहर है. कन्नड़ के फिल्मी सितारों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है. द्वारकीश को 1 साल पहले ही ‘कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स’ की तरफ मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया था. उनके 80वें जन्मदिन पर कन्नड़ सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया था.
द्वारकीश ने 60 के दशक में कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी. इससे पहले अपने शुरुआती दिनों में मैसूर में बिजनेस करते रहे. इसके बाद 60 के दशक में फिल्मों में रुचि जागी और कहानियां कहने लगे. कन्नड़ भाषा की बेहतरीन फिल्म ‘हंसूर कृष्णमूर्ति’ डायरेक्ट भी की है.
द्वीरकीश ने राजकुमार और विष्णुवर्धन के साथ भी स्क्रीन पर काम किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक द्वारकीश को बीते रोज कार्डियाक अरेस्ट आया और उनका निधन हो गया. द्वीरकीश के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है.
