नई दिल्ली:- इस दिन को गणेश जी और बुध ग्रह की कृपा प्राप्ति के लिए उत्तम माना जाता है। हिंदू धर्म में गणेश जी को प्रथम पूज्य देव माना जाता है। क्योंकि किसी भी मांगलिक कार्य से पहले गणेश जी को जरूर याद किया जाता है। वहीं व्यक्ति को बुधवार के दिन कुछ कार्यों को करने से बचना चाहिए, ताकि वह अशुभ परिणामों से बचा रहे।बुध ग्रह को बुद्धि और वाणी का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में इस दिन व्यक्ति को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए और भूलकर भी किसी को अपशब्द नहीं कहना चाहिए। इसके साथ ही बुधवार के दिन रुपयों-पैसों से जुड़ा लेन-देन या फिर उधार देना या लेना भी शुभ नहीं माना जाता।
बुधवार के दिन काले रंग के कपड़े पहनना शुभ नहीं माना जाता। इससे आपके रिश्तों पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके स्थान पर हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए, क्योंकि यह रंग गणेश जी का प्रिय माना गया है। ऐसे में गणेश जी की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है।
बुधवार के दिन घर आए गरीब व्यक्ति या गाय को भगाना नहीं चाहिए, इससे बुध ग्रह पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। बल्कि उन्हें गरीब को खाना खिलाएं और गाय को रोटी व हरा चारा खिलाएं। इससे शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।
बुधवार के दिन पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि किसी कारणवश आपको पश्चिम दिशा की ओर यात्रा करनी पड़ रही है, तो ऐसे में यदि विशेष सावधानियां जरूर बरतें और यात्रा शुरू करने से पहले गणेश जी का ध्यान करें।
