नई दिल्ली:- हम आपको बता दे भारत सरकार द्वारा उमंग ऐप लॉन्च किया गया है। यह ऐप पूर्ण रूप से निःशुल्क है। इस ऐप में यूजर आसानी से केंद्र सरकार, राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा दी जाने वाली सर्विस का लाभ उठा सकता है।
इस ऐप को एंड्राइड और iOS दोनों प्लेटफार्म से इंस्टॉल किया जा सकता है। इसके अलावा यह 13 भाषाओं में उपलब्ध है। यह ऐप पुरू तरह से सिक्योर है। इस ऐप का इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है। ऐप में किसी भी प्रकार के लेनदेन के लिए OTP-आधारित प्रमाणीकरण और एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल होता है।
उमंग एप्प के जरिये पीएफ यूजर कर्मचारी भविष्य निधि का पैसे भी निकाल सकते हैं। यह पीएफ अकाउंट से पैसे निकालने का काफी आसान तरीका है।
स्टेप 1- आपको सबसे पहले अपने फोन में उमंग एप्प को इंस्टॉल करना होगा। आप इसे गूगल प्ले स्टोर या एप्पल एप्प स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 2- अब फोन में ऐप को ओपन करें और आधार नंबर या मोबाइल नंबर के जरिये रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करें।
स्टेप 3- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको EPFO सर्विस को सेलेक्ट करना होगा।
स्टेप 4- इसके बाद एक बार फिर से आधार नंबर या मोबाइल नंबर के जरिये ईपीएफओ सर्विस में लॉग-इन करें।
स्टेप 5- अब आपके मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें।
स्टेप 6- इसके बाद आप सर्विस में जाकर PF विथड्रावल के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
स्टेप 7- अब आपको क्लेम फॉर्म को सेलेक्ट करना है।
स्टेप 8- इसके बाद आपको सभी जरूरी जानकारी देनी होगी। जैसे-निकासी का प्रकार, कितनी राशि की निकासी करनी है, बैंक अकाउंट डिटेल्स आदि।
स्टेप 9- अब सबमिट कर दें।
स्टेप 10- इसके बाद फिर से आपके मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें और कन्फर्म पर क्लिक कर दें।
इस तरह आप पीएफ निकासी के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं। आपके पीएफ का पैसा लगभग 7-10 कार्य दिनों में आपके बैंक अकाउंट में आ जाएगा
