नई दिल्ली :- बता दें कि चीन में एक 18 वर्षीय महिला जियाओयू को अपने बॉयफ्रेंड के प्रति प्यार और जुनूनहावी हो गया है कि महिला अपने प्रेमी के बारे में सब कुछ जानना चाहती है। जैसे वह कहां है, क्या कर रहा है। इतना ही नहीं महिला अपने प्रेमी को दिन भर में एक या दो नहीं बल्कि 100 कॉल्स और मैसेज भेजती थी। अपनी प्रेमिका से परेशान होकर लड़के को पुलिस की भी मदद लेनी पड़ी। इस खबर में पढ़िए कि आखिर क्या होता है लव ब्रेन और कैसे होती है ये बीमारी?
स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, जियाओयू का बिहेवियर उसके कॉलेज के पहले साल के दौरान ही शुरू हो गया था। वह कथित तौर पर अपने प्रेमी पर अत्यधिक निर्भर हो गई थी और उसका प्रेमी कहां है, क्या कर रहा है और किसके साथ है इन सबके बारे में लगातार अपडेट चाहती थी। ये सब जानने के लिए जियाओयू अपने प्रेमी को दिन भर में 100 से ज्यादा बार फोन करती थी और मैसेज भी करती थी।
एक ही दिन में 100 से अधिक बार कॉल किया और उसने कोई जवाब नहीं दिया। बॉयफ्रेंड के जवाब नहीं देने के बाद जियाओयू बहुत गुस्सा और परेशान हो गई। इस दौरान जियाओयू ने गुस्से में अपने घर का सामान भी तोड़ दिया। इस घटना के बाद जियाओयू और अपनी सुरक्षा को लेकर प्रेमी ने पुलिस को बुला लिया।
स्थिति तब और भयावह हो गई जब जियाओयू अपनेल घर की बालकनी से कूदने की धमकी देने लगी। इसी दौरान पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और लड़की को काबू में किया। द साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्डर का पता चला।
लव ब्रेन’ किसी तरह का कोई चिकित्सीय शब्द नहीं है, लेकिन रोमांटिक रिश्तों में प्रेमी-प्रेमिकाओं के बीच इस प्रकार के जुनूनी व्यवहार को ‘लव ब्रेन’ से समझ सकते हैं। जब हम हद से ज्यादा किसी को प्यार करने लग जाते हैं और उस पर निर्भर हो जाते हैं और जब किसी का प्यार किसी दूसरे व्यक्ति पर इस कदर हावी हो जाए कि वो उसे हर समय अपने साथ देखना चाहते हो उनके साथ रहना चाहते हो तो इसे लव ब्रेन कह सकते हैं।
जिस अस्पताल में जियाओयू का इलाज किया गया था, वहां के डॉक्टर डॉ. डू ना ने बताया कि बॉर्डरलाइन व्यक्तित्व विकार कभी-कभी चिंता, अवसाद और द्विध्रुवी विकार जैसी अन्य स्थितियों के साथ भी हो सकता है। डॉ. डू ने यह भी सुझाव दिया कि ऐसी स्थितियाँ बचपन के अस्वस्थ लगाव से जुड़ी हो सकती हैं।
डू ने कहा, लड़की ने अपने प्रेमी से ऐसी उम्मीद की थी कि वह उसके मैसेज और कॉल्स का तुरंत जवाब देगा।
डू ने जियाओयू की बीमारी के कारण का खुलासा नहीं किया, लेकिन कहा कि यह अक्सर उन लोगों में होता है जिनके बचपन के दौरान अपने माता-पिता के साथ स्वस्थ संबंध नहीं थे।
जू ने कहा कि कुछ मामलों में भावनात्मक प्रबंधन तकनीकों से सुधार हो सकता है। लेकिन डॉ. डू ने इस बात पर जोर दिया कि जियाओयू जैसे गंभीर मामलों में चिकित्सा हस्तक्षेप की आवश्यकता होती है।
अमरीकी हेल्थ वेबसाइट ‘हेल्थलाइन’ के मुताबिक़, ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर एक तरह की ‘साइकोलॉजिकल कंडीशन’ है जिसमें लोग किसी एक शख़्स पर असामान्य रूप से मुग्ध हो जाते हैं और उन्हें लगता है कि वो उससे प्यार करते हैं। उन्हें ऐसा लगने लगता है कि उस शख्स पर सिर्फ उनका हक है और उसे भी बदले में उनसे प्यार करना चाहिए।
