नई दिल्ली:- आजकल के कपल्स इसे लेकर सावधान भी रहते हैं, वजह है प्रेग्नेंसी में आने वाली चुनौतियां, जो आज काफी ज्यादा बढ़ चुकी हैं। अगर आप भी फैमिली प्लानिंग कर रही हैं, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है, क्योंकि यहां हम आपको बताएंगे, कुछ ऐसी आदतें जो गर्भावस्था के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं, तो ऐसे में इन्हें छोड़ देने में ही भलाई है। आइए जानें।अगर आपको भी ज्यादा कॉफी या ग्रीन टी पीने की आदत है, तो आज ही सावधान हो जाइए। बता दें, कि प्रग्नेंसी में इसका ज्यादा सेवन ठीक नहीं होता है। इसका सीधा असर फर्टिलिटी पर पड़ता है, यही नहीं, ऐसे में प्रीमैच्योर डिलीवरी का रिस्क भी बढ़ जाता है।
स्मोकिंग से फेफड़े ही नहीं, बल्कि इसका बुरा असर शरीर के अन्य हिस्सों पर भी देखने को मिलता है। प्रेंग्नेंसी की प्लानिंग कर रही हैं, तो इसे किसी भी लिहाज से ठीक नहीं माना जाता है। इससे आपके इम्यून सिस्टम और दिमागी सेहत पर भी बुरा असर देखने को मिलता है, जो कि हेल्दी प्रेग्नेंसी में रुकावट पैदा करता है।
अक्सर घर या ऑफिस के कारण महिलाओं की नींद पर काफी बुरा असर पड़ता है। प्रेग्नेंसी से पहले ध्यान रखें कि अगर आप भी 8 घंटे से कम की नींद ले रहे हैं, तो इसका सीधा असर आपकी मेंटल हेल्थ और फर्टिलिटी पर पड़ता है। इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि नींद के साथ किसी भी सूरत में समझौता न हो।
डाइटिंग के तमाम फायदों के बावजूद प्रेग्नेंसी में इसकी अधिकता से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इसका बुरा असर पीरियड साइकिल, फर्टिलिटी रेट और हार्मोंस पर भी देखने को मिलता है, जिसका सीधे तौर पर होने वाले बच्चे की सेहत पर भी असर पड़ता है।
