Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ISRO ने रचा इतिहास, GSLV-F17 से लॉन्च हुआ EOS-05 सैटेलाइट, जियो-ऑर्बिट से रखेगा भारतीय सीमाओं पर 24 घंटे नजर…
    तकनीकी

    ISRO ने रचा इतिहास, GSLV-F17 से लॉन्च हुआ EOS-05 सैटेलाइट, जियो-ऑर्बिट से रखेगा भारतीय सीमाओं पर 24 घंटे नजर…

    By Tv36 HindustanSeptember 4, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:–:भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार तड़के आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से GSLV-F17 रॉकेट ने EOS-05 सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। EOS-05 एक एडवांस्ड अर्थ ऑब्ज़र्वेशन स्पेसक्राफ्ट, जो जियो-ऑर्बिट में भारत का पहला इमेजिंग सैटेलाइट है। इसरो प्रमुख वी. नारायणन ने कहा, मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि GSLV-F17 रॉकेट ने ‘एडवांस्ड अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट 05 को सफलतापूर्वक और सटीक रूप से उसकी तय ऑर्बिट में स्थापित कर दिया है।

    इसरो प्रमुख ने कहा कि यह मिशन हमारे देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि हम पहली बार पृथ्वी पर नजर रखने वाले एक सैटेलाइट को जियो-सिंक्रोनस ऑर्बिट में स्थापित करने जा रहे हैं। पृथ्वी पर नजर रखने के लिए भारत और उसके आस-पास के इलाकों की लगातार निगरानी करने के मकसद से यह बहुत जरूरी है और यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण एप्लीकेशन है जिसमें हम सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी शामिल है।
    EOS-05 क्या है?
    EOS-05 एक हाई-रिजॉल्यूशन इमेजिंग सैटेलाइट है, जो अंतरिक्ष से धरती की स्पष्ट तस्वीरें लेने में सक्षम है।

    इसमें अत्याधुनिक कैमरे लगे हैं, जो करीब 36,000 किमी की ऊंचाई से भी तस्वीरें कैप्चर कर सकते हैं।

    सैटेलाइट का वजन लगभग 2,367 किलोग्राम है।

    यह भारत के पूरे भौगोलिक क्षेत्र की तस्वीरें लेने में सक्षम होगा और हर 5 मिनट में तस्वीरें कैप्चर कर धरती पर भेजेगा।

    भारत के सभी क्षेत्रों को कवर करने में इसे करीब 30 मिनट का समय लगेगा।
    भारत के लिए क्यों अहम है EOS-05?
    EOS-5 में हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा लगाया गया है। इससे भारत के भू-भाग, सीमावर्ती क्षेत्रों और समुद्री इलाकों की बार-बार तस्वीरें ली जा सकेंगी। सैटेलाइट से मिलने वाली जानकारी का इस्तेमाल मौसम की निगरानी, आपदा प्रबंधन, कृषि योजना और सुरक्षा से जुड़े कामों में किया जा सकता है।
    सैटेलाइट का इस्तेमाल प्राकृतिक आपदाओं की निगरानी में भी किया जा सकेगा। चक्रवात, बाढ़, बादल फटने और जंगलों में आग जैसी घटनाओं पर लगातार नजर रखी जा सकती है। इससे आपदा प्रबंधन एजेंसियों को प्रभावित इलाकों की जल्दी जानकारी मिलेगी। मौसम वैज्ञानिक भी बदलते हालात पर नजर रख सकेंगे। समय पर जानकारी मिलने से राहत और बचाव की तैयारियां तेजी से करने में मदद मिल सकती है।

    चीन-पाकिस्तान की संवेदनशील सीमाओं की निगरानी
    EOS-5 भारत के भू-भाग के साथ समुद्री इलाकों की निगरानी में भी मदद करेगा। हाई-रिजॉल्यूशन इमेजिंग के कारण इससे रणनीतिक महत्व वाले क्षेत्रों, खासकर चीन और पाकिस्तान के साथ लगी संवेदनशील सीमाओं पर निगरानी रखने में मदद मिलेगी। सैटेलाइट से मिलने वाला डेटा जमीन, मौसम, समुद्र और प्राकृतिक संसाधनों से जुड़ी गतिविधियों को समझने में भी उपयोगी हो सकता है।
    सैटेलाइट से मिलने वाली जानकारी का फायदा मौसम विभाग, कृषि विशेषज्ञों और आपदा प्रबंधन एजेंसियों को मिल सकता है। लगातार तस्वीरें मिलने से फसलों और जमीन की स्थिति पर नजर रखना आसान होगा। वहीं बाढ़, चक्रवात या आग जैसी घटनाओं के दौरान प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का तेजी से आकलन किया जा सकेगा। इससे सरकारी एजेंसियों को बेहतर योजना बनाने में मदद मिल सकती है।

    आठ महीने में लगातार दूसरी कोशिश
    EOS-5 मिशन ISRO के एक पुराने असफल प्रयास से भी जुड़ा है। 12 अगस्त 2021 को GSLV-F10 रॉकेट के जरिए EOS-03 को लॉन्च करने की कोशिश की गई थी। लेकिन रॉकेट के स्वदेशी क्रायोजेनिक अपर स्टेज में खराबी आ गई। क्रायोजेनिक इंजन उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर पाया और सैटेलाइट अपनी तय कक्षा तक नहीं पहुंच सका। इसके बाद मिशन असफल घोषित हुआ। इसके बाद इस साल जनवरी में इसे फिर से लॉन्च करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन उस समय भी तकनीकी खराबी के चलते इसरो को निराशा हाथ लगी थी।
    2021 की नाकामी और 2026 में आई तकनीकी दिक्कत के बाद ISRO ने हार नहीं मानी और EOS-05 की क्षमता को विकसित करने पर काम जारी रखा और आज सुबह 2:55 मिनट पर इसे सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया गया है। EOS-05 को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वह बहुत ऊंची कक्षा से भारत पर लगातार नजर रख सके। यह भारत की सुरक्षा के साथ-साथ मौसम की निगरानी, आपदा प्रबंधन और कृषि योजना के नजरिए से भी काफी महत्वपूर्ण है।

    Post Views: 95

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज रात इतने बजे होगा कान्हा का जन्म, नोट कर लें पूजा का 45 मिनट का ये शुभ मुहूर्त…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    आज रात इतने बजे होगा कान्हा का जन्म, नोट कर लें पूजा का 45 मिनट का ये शुभ मुहूर्त…

    September 4, 2026

    साल के आखिरी 4 महीने होंगे बेहद व्यस्त, भारत को खेलने हैं 29 इंटरनेशनल मैच; देखें पूरा शेड्यूल…

    September 4, 2026

    बाजार से महंगी ड्रेस खरीदने की जरूरत नहीं, घर की इन चीजों से बच्चे को बनाएं नन्हा कान्हा…

    September 4, 2026

    एक तरफ धन लाभ, दूसरी तरफ नई जिम्मेदारी जानिए आपकी राशि का क्या है संकेत…

    September 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ISRO ने रचा इतिहास, GSLV-F17 से लॉन्च हुआ EOS-05 सैटेलाइट, जियो-ऑर्बिट से रखेगा भारतीय सीमाओं पर 24 घंटे नजर…
    • आज रात इतने बजे होगा कान्हा का जन्म, नोट कर लें पूजा का 45 मिनट का ये शुभ मुहूर्त…
    • साल के आखिरी 4 महीने होंगे बेहद व्यस्त, भारत को खेलने हैं 29 इंटरनेशनल मैच; देखें पूरा शेड्यूल…
    • बाजार से महंगी ड्रेस खरीदने की जरूरत नहीं, घर की इन चीजों से बच्चे को बनाएं नन्हा कान्हा…
    • एक तरफ धन लाभ, दूसरी तरफ नई जिम्मेदारी जानिए आपकी राशि का क्या है संकेत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?