Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बीजेपी आदिवासियों की जमीन-जंगल को ही गायब करना चाहती है, राहुल गांधी ने कहा- भाजपा जनता विरोधी और कांग्रेस जनता का हितैषी है…
    चुनाव

    बीजेपी आदिवासियों की जमीन-जंगल को ही गायब करना चाहती है, राहुल गांधी ने कहा- भाजपा जनता विरोधी और कांग्रेस जनता का हितैषी है…

    By Tv 36 HindustanApril 29, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ :- लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए अब छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार तेज हो गया है, सभी वरिष्ठ नेता बिलासपुर पहुंचकर जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी बिलासपुर पहुंचे।

    राहुल गांधी ने अपने भाषण के जरिये दलितों पिछड़ों आदिवासियों को आरक्षण के मुद्दे पर साधने की कोशिश करते हुए
    जनता से कांग्रेस के लिए जनसमर्थन मांगा और लोगों से बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी देवेंद्र यादव के पक्ष में मतदान के लिए आव्हान किया।

    सकरी स्थित सिंचाई कॉलोनी के ग्राउंड में आमसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह मामूली चुनाव नहीं है, यह विचारधारा की लड़ाई है जो इंडिया गठबंधन और बीजेपी के बीच है, उन्होंने कहा कि यह चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है, बीजेपी और आरएसएस के लोग इसे खत्म करना चाहते हैं। कांग्रेस संविधान बचा रही है और इसमें आप सभी का सहयोग चाहिए।

    उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में केवल 20 से 25 अरबपतियों को ही फायदा पहुंचा है। जबकि बीजेपी आदिवासियों की जमीन जंगल को ही गायब करना चाहती है, क्योंकि बीजेपी आदिवासियों को वनवासी मानती है। राहुल गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो वह ठेकेदारी प्रथा को खत्म करेंगे पब्लिक सेक्टर में प्राइवेट व्यवस्था को खत्म कर आरक्षण व्यवस्था को यथावत रखेंगे।

    वहीं राहुल ने युवा किसान और महिलाओं के संबंध में कहा कि अब वह देश के हर गरीब महिलाओं को लखपति बनाने जा रहे हैं इसके लिए वह हर साल महालक्ष्मी योजना के माध्यम से ₹100000 सालाना हर महिला परिवार को प्रदान करेंगे। इसके अलावा अप्रेंटिस करने वाले ग्रेजुएट युवाओं को 1 साल के लिए नौकरी और ₹100000 सालाना दिया जाएगा।

    इसके अलावा किसानों के लिए भी राहुल गांधी ने ऐलान किया कि किसानों का कर्ज माफ और हर किसान को उनके अनाज का एमएसपी से खरीदी किया जाएगा, मनरेगा के मजदूरों को ₹400 देने के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की आमदनी को भी दोगुना करने की बात कही है। इस पूरे भाषण के दौरान राहुल गांधी ने केवल दलितों पिछड़ों आदिवासियों और आरक्षण को ही प्रमुखता पर रखा और जनता से देश में कांग्रेस को समर्थन करने की अपील की।

    Post Views: 855

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजानिए क्यों खुश हो रहे हैं भाजपाई,सूरत के बाद अब इस जगह की इन दो सीटों पर कांग्रेस का पत्ता साफ…
    Next Article ईडी के सभी दफ्तरों को मिलेगी CISF की सुरक्षा, जानिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने क्यों लिया ये फैसला…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…

    February 26, 2026

    प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…

    February 26, 2026

    देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …

    February 26, 2026

    युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…
    • प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…
    • देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …
    • युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानें कौन-कौन हो सकता है बाहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?